क्रिसमस गिफ्ट और सरप्राइज का त्योहार है। इस त्योहार के मौके पर लोग एक दूसरे को यादगार तोहफे देते हैं। तोहफे प्यार जताने का जरिया होता है, ऐसे में इन मौकों पर आपको कुछ यादगार तोहफा देना चाहिए, जिससे वो रिश्ते और भी मजबूत हो जाएं। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप क्रिसमस के मौके पर किस तरह के सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे आप और आपके अपनों का वो लम्हा खास हो जाए।
आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही सरप्राइज देने के आइडियाज बताएंगे, जिन्हें आप इस क्रिसमस पर ट्राई कर सकते हैं।
किसी का सीक्रेट सेंटा बनना सबसे अच्छा सरप्राइज क्रिसमस के मौके पर सबसे अच्छा सरप्राइज होता है। ऐसे में आप अपनी फैमिली के लिए सीक्रेट सेंटा बनकर उन्हें तोहफे दे सकते हैं। किसी का सीक्रेट सेंटा बनाना बहुत ही आसान है, ऐसा करने के लिए पहले आप सबकी विश लिस्ट का पता कर लें। इसके बाद सबके लिए उनके मन के गिफ्ट्स लेकर आएं। और रात में सभी के गेट के बाहर उनके तोहफे रखकर आ जाएं। सुबह आंख खुलते ही यह देखकर आपके अपनों को बहुत खुशी होगी।
क्रिसमस पर इससे खूबसूरत तोहफा कुछ भी नहीं हो सकता जिसमें आपका नाम भी ना लिखा हो और लोग आपको अपना सीक्रेट सेंटा मानें।
क्रिसमस पर रात में मोजा रखकर सोने का रिवाज होता है। कहा जाता है कि सेंटा रात में उसी में गिफ्ट रखकर जाता है। आपके बच्चे भी अक्सर इस उम्मीद के साथ मोजे रखते हैं कि उन्हें आज कोई ना कोई खास तोहफा मिलेगा। सेंटा बनने की जगह आप उनके मोजे में कोई तोहफा रख सकते हैं। यह उन्हें बहुत खुश कर देगा।
इसे भी पढ़ें-वेडिंग गिफ्ट जा रही हैं खरीदने तो इन जरूरी बातों को रखें खास ख्याल
ये सबसे क्यूट और यादगार सरप्राइज होगा, सेंटा की ड्रेस आपको कहीं भी बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसे खरीद कर आप इसे पहन सकती हैं और अपने बच्चों के सामने सेंटा के गेटअप में जाकर उन्हें गिफ्ट देते हुए विश कर सकती हैं। उनके लिए असल मायने में आप ही सेंटा हैं, इसलिए आपको इस गेटअप में देखना उनके लिए बहुत अच्छा वक्त होगा।
इसे भी पढ़ें-नए साल पर खरीदें ये लग्जरी आइटम्स, बनाएं अपने न्यू ईयर को यादगार
यह भी एक अच्छा ऑप्शन होगा कि आप क्रिसमस के मौके पर सरप्राइज पार्टी प्लान करें। अपनी फैमिली के साथ किसी अच्छी सी जगह जाकर उनके साथ एक अच्छी सी पार्टी करें। रात में सभी को कुछ न कुछ गिफ्ट करें और इस दिन को एंजॉय करें।
अगर आपका बजट अच्छा है तो आप अपने घरवालों के लिए कोई लग्जीरियस गिफ्ट ले सकते हैं। फिर चाहे वह ब्राड के खिलौने हों या कोई महंगी गिफ्ट वॉच। ऐसे में आप अभी से पैसे बचाना शुरू करें ताकि क्रिसमस के दिन सभी को कुछ खास का एहसास दिला सकें।
तो यह था हमारा आर्टिकल आप इन चीजों को फॉलो करके अपनी क्रिसमस पार्टी को और भी अच्छा कर सकते हैं। आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- netdna-ssl.com, moneywide.com, mybeautifuladventure.com, pinimg.com and freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।