भारतीय लोग किचन गार्डन में ऐसे प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं जो खूबसूरत भी लगे और किसी न किसी रूप में सेहत और ब्यूटी के लिए भी इस्तेमाल हो सकें। हजारों प्लांट्स में से एलोवेरा भी एक ऐसा प्लांट है जिसे लगभग हर कोई किचन गार्डन में लगाना पसंद करते हैं।
लेकिन कई लोग एलोवेरा का प्लांट्स किचन गार्डन में तो लगाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पौधा मर भी जाता है। कई बार खाद या पानी नहीं डालने से तो कई बार गलत गमले में पौधा लगाने की वजह से भी मर जाता है। ऐसे में पौधे की ग्रोथ के लिए सही गमले का चुनाव करना भी बहुत ज़रूरी हो जाता है।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से एलोवेरा पौधे के लिए सही गमले को सेलेक्ट कर सकते हैं। इससे पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होगी। आइए जानते हैं।
इसे भी पढ़ें:कफ की समस्या दूर करने वाला यह पौधा गार्डन में जरूर लगाएं
आजकल मार्केट में एक नहीं बल्कि कई क्वालिटी के गमले आते हैं। किचन गार्डन में पौधा लगाने के लिए कई लोग प्लास्टिक के गमले, मिट्टी के गमले, सिरेमिक के गमले, सीमेंट वाले गमले आदि टाइप के गमले इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन, कई लोगों का मानना है कि एलोवेरा प्लांट की अच्छीग्रोथ के लिए मिट्टी का गमला इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी के गमले में पौधे की ग्रोथ तो अच्छी होती ही है और पौधा जल्दी मरता भी नहीं है। मिट्टी के गमले में ड्रेनेज का भी सिस्टम होना बहुत ज़रूरी है। मिट्टी के गमले में पौधा लगाने से पौधा हवा को अच्छे से अवशोषित करता है।
प्लास्टिक का गमला कई पौधों के लिए सही हो सकता है, पर एलोवेरा पौधे के लिए सही नहीं होता है। प्लास्टिक के गमले में एलोवेरा पौधे की ग्रोथ अच्छे से नहीं हो पाती है। कहा जाता है कि तेज धूप की वजह से ओवरवाटरिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे एलोवेरा का प्लांट कभी भी ख़राब हो सकता है।(बिना बीज के भी उगा सकते हैं ये प्लांट्स)
एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए कई लोग बेस्ट गमला मानते हैं। कहा जाता है कि इस टाइप के गमले को बनाने के लिए कपड़े आदि यूनिक मटेरियल का इस्तेमाल होता है। इससे पौधे की ग्रोथ पर कोई भी असर नहीं पड़ता है।
फैब्रिक ग्रो बैग वजन में हल्का होता है। यह अन्य गमले के मुकाबले तेजी से हवा को अवशोषित करता है। इसमें ड्रेनेज का भी सिस्टम होता है। इससे पौधे की ग्रोथ तो अच्छी होती ही है साथ में जल्दी से मरते नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें:गार्डन टूल्स से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ की तरह अलोवेरा पौधे की ग्रोथ के लिए गमले का साइज़ भी बहुत मायने रखता है। एलोवेरा पौधा की जड़ और पत्ते समय-समय पर बढ़ते रहते हैं ऐसे साइज़ का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है।
कई लोगों का मानना है कि एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए लगभग 9 गैलन यानी लगभग 10 इंच लम्बाई और चौड़ाई अवल गमला या ग्रो बैग इस्तेमाल करना चाहिए। सके लिए 10x10 साइज़ का गमला इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।