जब भी बात रंगों की आती है तो सभी अपनी अलग सोच रखते हैं। कुछ राशियों को जहां एक तरफ गहरे रंग पसंद होते हैं, वहीं कुछ लोग हल्के रंग कपड़े पसंद करते हैं। कोई भी व्यक्ति जो भी रंग पहनता है वो उसके व्यक्तित्व को दिखाता है।
पिछले कुछ दिनों से हम सभी राशियों के लिए उन रंगों के बारे में बता रहे हैं जो उनके लिए अच्छे या बुरे होते हैं। उसी क्रम में हम आपको तुला राशि के लिए कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें किसी भी जगह पर सफलता दिला सकते हैं।
वहीं कुछ ऐसे रंग भी हैं जो तुला राशि के लोगों को भूलकर भी इस्तेमाल में नहीं लाने चाहिए। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें कि तुला राशि के लिए कैसे रंग अच्छे और बुरे माने जाते हैं।
तुला राशि के लिए शुभ रंग
नीला रंग
नीला रंग आकाश और शांति की भावना पैदा करता है। तुला राशि के लोग स्वभाव से शांति प्रिय होते हैं और इसलिए उन्हें शुभ अवसरों पर नीला रंग पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि उन्हें अपने घर के फर्नीचर से लेकर दीवारों के कलर तक को नीला ही रखना चाहिए। इसलिए यदि आप नीले रंग का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा अवसरों पर करेंगी तो ये आपको सफलता दिलाने में मदद करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
पीला रंग
पीला रंग हमेशा नई रोशनी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि तुला राशि के लोग किसी भी स्थान पर पीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें सफलता मिलती है। यह रंग हमेशा अन्धकार को दूर करके उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसलिए यदि आपकी राशि तुला है तो पीले रंग का इस्तेमाल जरूर करें।
नारंगी रंग
यदि आपकी राशि तुला है तो नारंगी रंग आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि नारंगी रंग आपको सफलता दिलाने में मदद करते हैं। यह रंग सूरज की तरह रोशनी देने वाला होता है और नई उम्मीदों को दिखाता है।
हरा रंग
हरे रंग को प्रकृति से जोड़ा जाता है और तुला राशि को प्रकृति प्रेमी माना जाता है। इसलिए आपके लिए हरा रंग बहुत शुभ होता है। यदि इस राशि के लोग किसी भी जगह पर हरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके लिए शुभ फलदायक होते हैं।(घर के लिए शुभ रंग)
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग शुक्र ग्रह को दिखाता है जो तुला राशि पर शासन करता है। गुलाबी रंग किसी भी व्यक्ति के लिए आंतरिक स्वभाव की ओर इशारा करता है। क्योंकि यह एक ऐसे रंग के रूप में जाना जाता है जो प्यार और निष्ठा का प्रतीक है। इसलिए गुलाबी रंग प्यार और देखभाल करने वाले पक्ष को उजागर करता है। तुला राशि को जीवन में आनंद बनाए रखने के लिए गुलाबी रंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यदि आप गुलाबी रंग के कपड़े पहनती हैं तो आपके जीवन में प्रेम का संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ
तुला राशि के लोग इन रंगों के इस्तेमाल से बचें
- तुला राशि के जातकों को लाल, भूरा और काला जैसे बोल्ड रंगों से बचना चाहिए। ये रंग उनके लिए अशुभ होते हैं और तुला राशि वालों के बीच नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
- लाल रंग आक्रामकता, खतरे और तनाव का रंग है। चूंकि तुला राशि के जातक शांत स्वभाव के होते हैं, इसलिए यह रंग उनके लिए शुभ नहीं होता है।
- भूरा रंग अकेलेपन की भावना का प्रतीक है। यह अलगाव को प्रोत्साहित करता है और तुला को अपना पसंदीदा काम करने से रोकता है।
- काला एक रहस्यमय रंग है। यह उदासी और नकारात्मक भावनाओं को प्रेरित करता है। यह रंग तुला राशि के शांतिप्रिय स्वभाव का खंडन करता है और इसलिए इसे तुला राशि का अशुभ रंग माना जाता है।
अगर आप यहां बताए रंगों के अनुसार ही कपड़े पहनेंगे तो ये आपके जीवन में शुभता लाएंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों