Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
aaj ka tula rashifal 10 january 2026

Aaj Ka Tula Rashifal 10 January 2026: शुक्र-शनि की युति से भाग्य और कर्म का मिलेगा शुभ फल, जानें तुला राशि का भविष्य

तुला राशि की महिलाओं के लिए आज संतुलन और सौभाग्य का दिन है। शुक्र और शनि की मित्रता आपके फैसलों को स्थिरता देगी। आज रिश्तों, करियर और धन तीनों क्षेत्रों में आपको शुभ अवसर मिल सकते हैं। सही समय पर लिया गया निर्णय भविष्य बदल सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 08:10 IST

Libra Horoscope Today, 10 January 2026: 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए एक भाग्यशाली दिन साबित हो सकता है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी  तिथि है। तुला राशि के स्वामी सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्र  हैं, जबकि आज का दिन कर्मफल दाता  शनि देव का है। ज्योतिष शास्त्र में तुला राशि के लिए शनि देव  योगकारक  ग्रह माने जाते हैं,आज का दिन आपके लिए  बैलेंस बनाने का है जो कि आपकी राशि का मूल स्वभाव भी है। तुला राशि की महिलाएं हमेशा शांति, सौहार्द और न्याय पसंद करती हैं। आज शनि देव आपको वह मानसिक शक्ति देंगे, जिससे आप अपनी भावनाओं और कर्तव्यों के बीच सही तालमेल बिठा पाएंगी। आज आपकी डिसिशन  मेकिंग  पावर  बहुत मजबूत होगी।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के मामले में आज का दिन रोमांचक है। विवाहित महिलाओं के लिए आज आपका दांपत्य जीवन बहुत सुखद रहेगा। शनि की स्थिरता के कारण आप अपने रिश्ते में एक नई गहराई महसूस करेंगी। आज आप और आपके पति मिलकर भविष्य की कोई बड़ी योजना  ना सकते हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो  मैरिज  मटेरियल हो ,जो जिम्मेदार, सुलझा हुआ और वफादार हो। यह मुलाकात किसी फॅमिली फंक्शन  या कॉमन फ्रेंड के जरिए हो सकती है। अगर आप किसी रिलेशन में हैं, तो आज का दिन कमिटमेंट का है। अगर आप शादी के बारे में सोच रही हैं, तो आज अपने घर पर बात करने का सही समय है।
उपाय: आज सफेद रंग के कपड़े पहनें और परफ्यूम  लगाए।  

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज तुला राशि की महिलाओं को अपनी डिप्लोमेटिक स्किल्स का भरपूर लाभ मिलेगा। शनि देव आपकी मेहनत का पूरा फल देंगे।लॉ , एचआर , फैशन डिजाइनिंग या इंटीरियर डेकोरेशन के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन अचीवमेंट्स से भरा है। ऑफिस में आज कोई विवाद छिड़ सकता है, जिसे आप अपनी सूझबूझ से शांत करा देंगी, शनि के प्रभाव से आज काम का बोझ तो रहेगा जो महिलाएं प्रमोशन का इंतजार कर रही थीं, उन्हें आज कोई  पॉजिटिव  सिग्नस  मिल सकता है। आज पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में विशेष लाभ होगा। अगर आप बुटीक, सैलून, या लक्जरी आइटम्स का बिजनेस करती हैं,तो आज अच्छा दिन है । आज किसी नए  कॉन्ट्रैक्ट  पर सिग्नेचर करने के लिए दिन शुभ है।
उपाय: घर पर पश्चिम दिशा की ओर एक चौमुखा दीपक जलावें।

More For You

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन  लाभ का है। शुक्र आपको खर्च करने के लिए उकसाता है, लेकिन शनि आपको सही जगह पैसा लगाने की बुद्धि देता है।
आज इनकम सोर्सेज में वृद्धि हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट  करती हैं, तो आज का दिन प्रॉफिट का है, लेकिन लालच में आकर बहुत ज्यादा रिस्क  न लें। बिजनेस में आज अच्छी सेल होने से कैश फ्लो अच्छा रहेगा। आज आपका मन घर की सजावट, महंगे परफ्यूम या ब्रांडेड कपड़ों पर खर्च करने का करेगा।  आज आप किसी सामाजिक कार्य या एनजीओ में भी गुप्त दान कर सकती हैं। अगर किसी भरोसेमंद व्यक्ति को पैसे की जरूरत है, तो आज आप मदद कर सकती हैं, लेकिन पेपर वर्क पूरी रखें।
उपाय: आज माँ लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं और फिर उसे प्रसाद रूप में ग्रहण करें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में तुला राशि का संबंध  कमर और किडनी  से होता है। आज आपको इन अंगों के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कमर दर्द  की शिकायत हो सकती है, विशेषकर अगर आप लंबे समय तक एक स्थान  में बैठती हैं। शनि के प्रभाव से शरीर में थोड़ी जकड़न महसूस हो सकती है। इसके अलावा, आज पानी खूब पिएं  क्योंकि यूरिनरी इन्फेक्शन  या डिहाइड्रेशन का खतरा बना रह सकता है। त्वचा  में चमक बनी रहेगी, लेकिन धूल-मिट से बचें।  मानसिक रूप से आप आज काफी संतुलित और खुश महसूस करेंगी। शुक्र का प्रभाव आपको तनाव मुक्त रखेगा।  आज फलों के रस और लिक्विड का सेवन अधिक करें। बहुत ज्यादा चीनी या मीठा खाने से बचे।
उपाय: आज शाम को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं ।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;