How to Get Rid of Cockroaches : कई बार किचन में खाना बनाने के बाद या बाथरूम की नालियों से अक्सर कॉकरोच रेंगते हुए नजर आते हैं। इन्हें देखकर घिन से ज्यादा इनसे फैलने वाली बीमारियों का खतरा रहता है। क्या आपने कभी सोचा है कि बार-बार किचन और बाथरूम साफ करने के बाद भी यह बाहर कैसे दिखते हैं?
दरअसल, सफाई के बाद थोड़ी देर के लिए यह भले ही न दिखें, लेकिन जरा सा खाना या गंदगी इधर-उधर गिरी पड़ी हो तो यह तुरंत आने लगते हैं। धीरे-धीरे ये किचन और बाथरूम में रखे कंटेनर, कैबिनेट्स, स्लैब आदि के नीचे छिप जाते हैं और फिर इनकी संख्या बहुत हो जाती है। आप कितनी कोशिश कर लें, इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है।
मगर हम आपको आपके ही किचन में रखे ऐसे इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से इनका सफाया आराम से हो सकता है। जी हां, बस दो ऐसे नुस्खे हैं जिन्हें आप आपस मिलाकर इनके लिए एक खतरनाक दवाई तैयार कर सकते हैं। इनकी खुशबू से ये मरेंगे और भी फिर आपके किचन और बाथरूम में नजर भी नहीं आएंगे।
ये 2 इंग्रीडिएंट्स तेजपत्ता और पुदीना है, इसे सही ढंग से इस्तेमाल करेंगे तो आप कॉकरोच का सफाया आराम से कर सकते हैं। इन दोनों की सेंट बहुत तीव्र होती है, जो कॉकरोच के साथ बाकी कीड़ों को भी इरिटेट करती है। इनकी सुगंध पाते ही वे इधर-उधर दौड़ने लगते हैं और फिर आपको दोबारा दिखाई भी नहीं देंगे। तो चलिए फिर बिना देर किए जानें इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका।
इसे भी पढ़ें : बाथरूम की नाली में आने वाले कॉकरोचों से छुटकारा पाने के आसान टिप्स
कॉकरोच के लिए तेजपत्ता और पुदीना
क्या आपने कभी सोचा था कि आपके किचन में रखा यह मसाला कॉकरोच भगाने के काम आ सकता है? तेज पत्ता की खुशबू तेज होती है और यह कॉकरोच को भगाने के काम आता है। वहीं पुदीना की पत्तियां और तेल की तीव्र सुगंध कॉकरोच को भगाने का काम करती हैं। इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन कॉकरोच के लिए घातक होता है।
सामग्री-
- 1 चम्मच तेजपत्ता
- 1 चम्मच पेपरमिंट ऑयल
क्या करें-
- सबसे पहले तेजपत्ता को कूटकर एक दरदरा पाउडर बना लें।
- अब एक कटोरी में तेजपत्ता और पुदीना का तेल डालकर इसे मिला लें और इसे किचन और बाथरूम के सिंक और नालियों के पास रखें।
- अगर आपको लगता है कि स्लैब और कैबिनेट्स आदि के पास भी कॉकरोच होंगे, तो इस मिश्रण को उन जगहों पर रख दें।
- आप देखेंगे कि कॉकरोच उन जगहों पर नहीं आए हैं। इसके रोजाना उपयोग से कॉकरोच न सिर्फ भागेंगे बल्कि मरेंगे भी।
कॉकरोच के लिए बोरिक एसिड, चीनी और पेपरमिंट ऑयल
बोरिक एसिड कॉकरोच के लिए बहुत घातक साबित होता है। यह उनके लिए स्लो पॉइजन की तरह काम करता है और इसे खाने के कुछ घंटों बाद ही उनका सफाया शुरू हो जाता है। चूंकि इसमें चीनी मिली होगी यह उनको लुभाती है और इसे खाते ही वे मरने लगते हैं।
सामग्री-
- 1 कप चीनी
- 1 कप बोरिक एसिड
- 2-3 ड्रॉप पेपरमिंट ऑयल
क्या करें-
- ऊपर बताई गई सारी सामग्री को इकट्ठा कर लें और फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसे आप लिक्विड फॉर्म या सॉलिड फॉर्म में तैयार कर सकते हैं।
- इसके बाद किचन और बाथरूम में जहां से भी कॉकरोच आते हैं, इसे वहां रख दें।
- चीनी उन्हें अट्रैक्ट करेगी और बाकी तीनों चीज उनके लिए जहर का काम करेगा। अपना भोजन खाकर वह कुछ ही घंटों में साफ हो जाएंगे।
देखा आपने ये कॉकरोच किलर घर पर ही बनाना कितना आसान है। बाहर के केमिकल्स आपके बच्चों और पेट्स के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हम सभी इन चीजों को अपने घर में किसी न किसी समय पर इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इन्हें आसानी से घर पर पाया जा सकता है। कॉकरोच को मारने का यह सस्ता और किफायती तरीका है।
ऐसा शायद कोई नहीं होगा जिन्हें कॉकरोच से परेशानी न हो। अगर आप भी उनसे परेशान हो चुकी हैं, तो इन सामग्रियों का इस्तेमाल करने का सफाया करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता है। क्या आप दूसरा कोई घरेलू उपाय जानते हैं? अगर हां तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे ही रोचक जानकारी जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit : Freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों