10 अक्टूबर 2018 से शारदीय नवरात्रि शुरु हो रही हैं। इस नवरात्रि 190 साल बाद बेहद दुर्लभ योग बन रहे हैं, इस नवरात्रि मां दुर्गा नाव पर सवार हो कर आ रही हैं। माता के आगमने से विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। HerZindagi.com से विशेष बातचीत में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा ने नवरात्रि का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा बताया।
पंडित मनीष शर्मा के मुताबिक 190 वर्ष पूर्व सन 1928 में को गुरु तुला राशि में एवं मंगल का मकर राशि पर प्रभाव था। इसके साथ ही मंगल के नक्षत्र चित्रा में नवरात्री की शुरुआत हुई थी। यही योग इस साल भी बन रहा है। इसलिए सभी राशियों पर वैसा ही प्रभाव पड़ेगा जैसा 190 वर्ष पूर्व पड़ा था।
Read More: नवरात्री के नौ दिन नौ प्रसाद, किस दिन देवी को क्या चढ़ाएं
कुंभ राशि वालों को इस नवरात्रि भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि भाग-दोड़ करने के बाद भी वह आपने काम में सफल न हों और उनका समय भी व्यर्थ जाए। इसलिए कुंभ राशी वाले जो भी काम करें अलर्ट रहें। वरना उन्हें हानि हो सकती है। वहीं मीन राशि वालों को इस नवरात्रि मानसिक चिंता बनी रहने का खतरा है। दिमागी तनाव से बचने के लिए आप भगवान विष्णु की पूजा कर सकती हैं। मगर, इस नवरात्रि मीन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। मेष राशि वालों के लिए यह नवरात्रि अत्यंत शुभ और फलदायी साबित होगी। उनके साभ कार्य सम्पन्न होंगे। अगर मेष राशि वाले इस नवरात्रि से कुछ नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो इसमें उन्हें सफलता मिलेगी।
Read more: क्या आप नवरात्रि व्रत रख रही हैं? तो हो सकता है इसी बहाने आपकी कमर भी पतली हो जाए
सिंह राशि के लोगों के लिए यह नवरात्रि तीर्थाटन का योग बना रही है। वैसे सिंह राशि वालों के लिए इस नवरात्रि में सब कुछ शुभ ही होगा। अच्छी बात यह है कि इस नवरात्रि सिंह राशि वालों के लंबे समय से रुके काम भी पूरे हो जाएंगे। कन्या राशि वालों के लिए भी यह नवरात्रि बेहद शुभ साबित होगी और उनके घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। मगर, कन्या राशि वालों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। तुला नवरात्री की शुरुआत यानी 10 अक्टूबर को गुरु, बुध और शुक्र एक साथ चंद्र के साथ तुला राशि में रहेंगे। इसलिए तुला राशि के लोगों को भी अलर्ट रहना चाहिए। वैसे तो यह नवरात्रि तुला राशि के लोगों के लिए भी काफी शुभ रहेगी।
वृष राशि के लोगों को इस नवरात्रि थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि इस बार उनसे फिजूल खर्च, अपनों से विवाद और बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें और जितना हो सके कम विवादों में पड़ें। मिथुन राशि के लोगों के लिए यह नवरात्रि शुभ रहेगी। मगर, स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने की संभावनाएं हैं। इस वजह से मानसिक अशन्ति भी रहेगी। अत: आपको मां भगवती की उपासना करनी चाहिए। कर्क राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। मगर, आपको आकस्मिक चोट लगने का खतरा है इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। भगवान शिव की उपासना जरूर करें।
11 अक्टूबर से गुरु राशि बदलकर वृश्चिक में चला जाएगा। नवरात्रि में यह सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा। गुरु के कारण राजनीति में उलटफेर हो सकता है। हो सकता है आप अकारण विवाद में फंस जाएं। वैसे यह नवरात्रि आपके लिए शुभ रहेगी, बस वैचारिक समता बनाए रखें। धनु राशि की लोग इस नवरात्रि अपने माता पिता को तीर्थयात्रा करवा सकते हैं और खुद भी सामाजिक प्रतिष्ठा पा सकते हैं। मकर राशि वालों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। इस नवरात्रि उनके बीमार होने का योग है।
आप सभी की नवरात्रि शुभ हो, अपनी राशि के अनुसार ही कार्य करें और ईश्वर की अराधना करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।