अनुष्का शर्मा भले ही अभी फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी चर्चा लगातार बनी रहती है। कुछ दिनों से वो विराट कोहली को हर टूर पर सपोर्ट कर रही हैं और अपने खाली वक्त में छुट्टी का मजा ले रही हैं। विश्व कप 2019 के बाद से ही अनुष्का शर्मा गाहे-बगाहे अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी मौजूदगी का अहसास करवा रही हैं। इसी कड़ी में दो दिन पहले उन्होंने अपनी बिकिनी वाली तस्वीर शेयर की।
अनुष्का शर्मा की इस फोटो को कई लोगों ने पसंद किया। विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी की तस्वीर पर बड़े प्यार से कमेंट किया। लेकिन अनुष्का की कोई तस्वीर वायरल न हो ऐसा हो सकता है क्या? अनुष्का शर्मा ने रेट्रो ऑरेंज और व्हाइट बिकिनी में जितनी खूबसूरती से फोटो डाली उतनी ही खूबसूरती से लोगों ने इस फोटो को वायरल करना शुरू कर दिया और अनुष्का के सुई धागा Memes की तरह बिकिनी Memes भी वायरल होने लगे। ये तस्वीर एंटीगुआ के बीच से उठकर न जाने कहां कहां पहुंच गई।
इसे जरूर पढ़ें- अनुष्का शर्मा नारियल पानी से करती हैं दिन की शुरुआत
फिलहाल अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां मना रही हैं और इस लुक के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। उनकी “sun kissed” तस्वीर में लुक को पूरा करने के लिए गोल्ड ड्रॉप इयररिंग्स भी पहने थे। इसी के साथ, सिर पर एक बन बनाया हुआ था और बड़े ही स्टाइलिश सन ग्लास थे।
इतनी वायरल हुई ये तस्वीर-
अनुष्का की ये तस्वीर 23 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक की और विराट कोहली ने इस तस्वीर में दिल का साइन बनाकर कमेंट किया। अब थोड़ा सोशल मीडियाई प्यार तो ये जोड़ा दिखाएगा ही। वैसे भी ये 7 बेस्ट इंस्टाग्राम कपल में से एक है जो अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में PDA दिखाने से बिलकुल भी नहीं कतराते हैं। अनुष्का और विराट हाथ में हाथ लिए दुनिया भर की सैर करते रहते हैं।
अनुष्का की बिकिनी फोटो इंस्टाग्राम पर तो वायरल हुई है इसी के साथ ये तस्वीर ट्विटर पर भी वायरल होने लगी, लेकिन इसके रंग ढंग थोड़े बदले हुए थे। याद है जब फिल्म 'सुई धागा' रिलीज हुई थी तो कैसे अनुष्का शर्मा के एक्सप्रेशन को लेकर Memes बनने शुरू हुए थे। उससे पहले अनुष्का विराट की हनीमून की तस्वीर में भी लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई थी और न जाने कितने लोगों ने उनकी तस्वीर में खुद को फोटोशॉप कर लिया था। यही हाल इस बार भी हुआ है और ट्विटर पर अनुष्का की फोटोशॉप की हुई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अधिकतर तस्वीरों में अनुष्का शर्मा को ट्रैफिक कोन से जोड़कर देखा गया है। अब ज्यादा कुछ इसके बारे में क्या कहा जाए। आप खुद ही तस्वीरें देख लीजिए।
इसे जरूर पढ़ें- अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली पीते हैं फ्रांस के इस महंगे ब्रांड का पानी
अब तस्वीर आपने देख ली, अब बारी है उन Memes की जो इसे लेकर वायरल हो रहे हैं।
अनुष्का शर्मा को VLC मीडिया प्लेयर से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि VLC का कलर कोड भी अनुष्का की बिकिनी की तरह ही है।Pic 1 older version of VLC
— Mr.Vinnu😎😎 (@111Vinodkumar) August 19, 2019
Pic 2 Updated version of VLC
but this is damn hot 🔥💃🔥#AnushkaSharma pic.twitter.com/FrPrn0ccM7
कुछ लोग तो यहां भी पुराना सुई धागा वाला Meme सामने ले आए।Pic 1 older version of VLC
— Mr.Vinnu😎😎 (@111Vinodkumar) August 19, 2019
Pic 2 Updated version of VLC
but this is damn hot 🔥💃🔥#AnushkaSharma pic.twitter.com/FrPrn0ccM7
कुछ लोगों ने तो अनुष्का को एक सांप से भी जोड़कर दिखा दिया जो अनुष्का की बिकिनी के कलर कॉम्बिनेशन में हैं।Today, when I saw #AnushkaSharma trending on top on #TwitterIndia just because she posted a picture donning a bikini,
— Shri Ram Maheshwari (@maheshwarisr) August 19, 2019
I am convinced that Thanos was indeed right. 🤷🏼♂️ pic.twitter.com/tD9XPDohB6
#AnushkaSharma on her memes be like😂 pic.twitter.com/b91fImSZ7A
— 🔥हिंदुस्तानी🇮🇳 (@fearless_hindu_) August 19, 2019
अनुष्का शर्मा के Memes को लेकर भी मज़ाक जारी है।
#AnushkaSharma
— Pranjul Sharma (@Pranjultweet) August 19, 2019
Anushka is everywhere 😂😂😂 pic.twitter.com/MCyK6gVpD8
कुछ लोग तो विराट कोहली की क्रिकेट ग्राउंड पर बैठी हुई तस्वीर के साथ अनुष्का की तस्वीर जोड़कर दिखा रहे हैं। अब आप खुद ही देख लीजिए ये किस तरह से ट्रोल हो रही है। अनुष्का को बादल पर बैठा हुआ, प्रियंका के गाउन पर बैठा हुआ भी दिखाया जा रहा है।
here we go 😂 #AnushkaSharma pic.twitter.com/dCN85KycdW
— Pranjul Sharma (@Pranjultweet) August 19, 2019
कुछ लोगों ने तो अनुष्का को टेबल सेंटर पीस की तरह भी दिखा रहे हैं।
अब अनुष्का करें भी तो क्या। वो जो भी तस्वीर डालती हैं सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उसे Memes में बदल देते हैं। खैर, जो भी हो अनुष्का के ये Memes वाकई किसी को गुदगुदाने के लिए काफी हैं। बहरहाल, अब हमें अनुष्का के अगले Meme का इंतज़ार जरूर रहेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों