सर्दियों में हमें सबसे ज्यादा कंबल की जरूरत पड़ती है। इसलिए हमारी अलमारी में कंबलों का ढेर मिल जाएगा, लेकिन इसमें कुछ कंबल ऐसे भी होते हैं जिसका इस्तेमाल हम अब नहीं करते। सालों-साल अलमारी में रखे होने के कारण कंबल काफी पुराने हो जाते हैं। यह इतने महंगे होते हैं कि इन्हें फेंकने का मन भी नहीं करता। ऐसे में कंबल को फेंकने की बजाय दोबारा इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
ऐसा करने से कंबल की कीमत पूरी तरह वसूल हो जाएगी। आप पुराने कंबल से पॉकेट ऑर्गनाइजर, कुशन या कुशन कवर आदि जैसी कई चीजें बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि आप पुराने कंबल का कैसे दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपके घर में कोई छोटी बच्ची है तो आप उसके लिए कंबल से एक खूबसूरत बैग तैयार कर सकती हैं।इसे बनाने के लिए बस अपने वॉर्डरोब से एक बेकार कंबल निकालें और उसकी कटिंग करें। (हैंड बैग को साफ कैसे करें)
कटिंग करने के लिए आप कंबल को चार बार फोल्ड कर लें और बैग के साइज के हिसाब से चाकोर कटिंग कर लें। फिर कंबल के तमाम हिस्से अलग-अलग करें और दो कोने पर सिलाई कर लें। आपका दस मिनट में एक सुंदर बैग तैयार है। बैग पर आप अलग से मोती, चैन आदि भी लगा सकती हैं।
आप पुराने कंबल का यूज पॉट होल्डर बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए कंबल को एक ही साइज़ के तीन या चार गोलाकार टुकड़े में काट लें। फिर इन टुकड़ों को एक साथ रखें और इनके किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से पाइपिंग लगा लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-500 से भी कम कीमत में खरीदें गर्म ब्लैंकेट
बस हो गया आपका पॉट होल्डर तैयार, इसे और खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसे मोती आदि से भी सजा सकती हैं। आप इन पॉट होल्डर का यूज अपनी टेबल पर कुछ चीज़ों के नीचे लगाने के लिए कर सकती हैं।
पुराने कंबल से आप कुशन या फिर कुशन का कवर बना सकती हैं। कंबल का कुशन कवर न सिर्फ अच्छा लगेगा बल्कि आपका तकिया सॉफ्ट भी हो जाएगा। आप इन आसान स्टेप्स से कुशन कवर तैयार कर सकती हैं।
कुशन कवर बनाने से पहले आपको दुपट्टे का चुनाव करना होगा, जिससे आप कुशन कवर बनाना चाहते हैं और सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें, जो नीचे बताई गई है। (कुशन कवर खरीदते समय इन चार बातों का रखें ध्यान)
इसे ज़रूर पढ़ें-Cleaning Hacks: सर्दियां आने से पहले ऐसे कर लें अपने कंबल और रजाई की सफाई
आप पुराना कंबल डोर मेट बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कंबल को फोल्ड कर लें और डोर मेट के आकार का चाकोर काट लें। फिर कंबल को चारों तरफ से सिल दें। ऐसा करने से कंबल बिल्कुल सही डोर मेट की तरह बन जाएगा। अगर आप डोन मेट को अच्छा लुक देना चाहती हैं तो आप कंबल को डोर मेट की शेप देने के बाद उसके चारों तरफ एक्स्ट्रा कपड़ा भी लगा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।