क्रिसमस के त्यौहार का मुख्य आकर्षण होता है क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करना। क्रिसमस ट्री को इस दिन बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है और लोगों का मानना है कि जिस घर में सजा हुआ क्रिसमस ट्री होता है उसमें ही सैंटा अपनी गुड विललेकर आता है और घर में सुख समृद्धि आती है। लोग कई तरह से क्रिसमस ट्री की सजावट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में एक जीवित क्रिसमस का पौधा लगाना कितना लाभकारी है। इस पौधे के वास्तु से जुड़े कई लाभ तो हैं ही, इसके अलावा ये कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानें घर में क्रिसमस ट्री होने के फायदों के बारे में।
परिवार में एकजुटता को बढ़ाता है
क्रिसमस ट्री देखने में तो खूबसूरत लगता ही है, ये बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव उत्पन्न करता है। घर में क्रिसमस का एक जीवित पेड़ होना परिवार के साथ परंपराओं और यादों को बनाने का एक शानदार तरीका है। जब क्रिसमस में इसे मिलकर सजाया जाता है तो ये घर के सभी सदस्यों के बीच सौहाद्र उत्पन्न करता है।
घर का वातावरण शुद्ध करे
रियल क्रिसमस ट्री कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों को अवशोषित करके और ताजा ऑक्सीजन उत्सर्जित करके घर के वातावरण को शुद्ध बनाता है। इसके अलावा इस पेड़ की शानदार सुगंध घर के वातावरण को भी सुगन्धित करती है।
क्रिसमस ट्री में मां लक्ष्मी का वास
क्रिसमस ट्री(वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री के फायदे ) में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है, इसलिए इसे घर में लगाने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। यह पौधा कभी पेड़ नहीं बनता है। यह अपनी अधिकतम ऊंचाई के बाद भी उतना ही बड़ा बना रहता है। इसका मतलब यह है कि इसे घर में रखने के लिए अधिक स्थान की भी आवश्यकता नहीं होती है।
नकारात्मकता दूर करे
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा मौजूद है तो यह पौधा उसे नष्ट करके घर में सकारात्मकता लाता है। फेंग शुई की मानें तो क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ क्रिसमस ट्री फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
बैक्टीरिया और कीड़ों को दूर करे
क्रिसमस ट्री कई तरह के बैक्टीरिया, कीड़े और कवक जैसे खतरों से बचाने में मदद करता है। एक स्टडी के अनुसार क्रिसमस ट्री में फाइटोनसाइड मौजूद होते हैं जो वास्तव में सभी के लिएअच्छे हैं।
तनाव को कम करे
एक स्टडी के अनुसार क्रिसमस ट्री मानसिक और शारीरिक थकान को कम करने के लिए उपयोगी होता है। इसका उपयोग अरोमाथेरेपिस्ट द्वारा किया जाता है, क्योंकि इसकी सुगंध स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करती है।
सजावटी पौधे की तरह
यह घर के डेकोर के लिए भी उपयोगी है। क्रिसमस ट्री देखने में बेहद खूबसूरत होता है। इसका छोटा सा पौधा आप अपने घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं यह एक ऑर्नामेंटल प्लांट की तरह होता है। इसे क्रिसमस ही नहीं बल्कि हमेशा सजाकर रखा जा सकता है। इसकी सजावट भी इस पौधे की तरह ही देखने में लाजवाब होती है।
इसे भी पढ़ें: अपनी क्रिसमस ट्री को देना चाहती हैं खूबसूरत लुक तो ऐसे करें डेकोरेट
तो देर किस बात की आप भी क्रिसमस के त्यौहार में क्रिसमस ट्री को सजाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस बार आर्टिफिशियल ट्री की जगह जीवित ट्री घर पर लाएं और उसे सजाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: free pik and pintrest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों