herzindagi
ai prompt for punjabi suit look with image generator tool google gemini

मकर संक्रांति पर रंग-बिरंगे सूट के साथ बनाएं फ्री में AI तस्वीरें, इन Hindi Prompt को यूज करने के बाद हर पोज में बन जाएगी फोटोज

AI Prompt for Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर सूट वाली फोटो वायरल करनी है, तो आप इन Punjabi Suit Look ai Prompt का यूज कर सकती हैं। इन प्रोम्पट की खासियत यह है कि इसमें आपकी हर फोटो एकदम रियल लगेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 16:54 IST

Punjabi Suit AI Prompt: मकर संक्रांति का त्योहार आते ही आपको सोशल मीडिया पर पंजाबी लुक में इन्फ्लुएंसर्स की फोटो वीडियो देखने को मिल जाएगी। आग के चारों ओर खड़े लोग, तिल-गुड़ और पारंपरिक पंजाबी लुक में फोटो करवाते हैं। हालांकि, कई बार कैमरा अच्छा नहीं होने की वजह से या आस-पास का व्यू अच्छा नहीं होने की वजह से फोटो अच्छी नहीं निकल पाती। ऐसे में लोगों को लगता है कि वह सोशल मीडिया पर कुछ डाल नहीं पाएंगे। कई लोग इसलिए फोटो नहीं डालते, क्योंकि इस बार वह अच्छा सूट नहीं खरीद पाएं है। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Google Gemini से सूट वाली फोटो बनाने के लिए AI Prompt देखें। इन प्रोम्पट की मदद से आप अलग-अलग स्टाइल में अलग-अलग रंगों के सूट में फोटो क्रिएट कर लेंगी।

पंजाबी सूट लुक फोटो प्रोम्पट (Punjabi Suit Look Prompt)

इस लड़की की फोटो को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति लुक में ट्रांसफॉर्म करें। लड़की लकड़ी की अलाव (आग) के पास बैठी हो। उसके हाथ में मूंगफली और रेवड़ी हों। उसने हरे रंग का पारंपरिक पंजाबी सूट पहना हो और साथ में भारी कढ़ाई वाला फुलकारी दुपट्टा ओढ़ा हो। बैकग्राउंड में भारतीय गांव का पारंपरिक माहौल दिखे। तस्वीर में सिनेमैटिक लाइटिंग, गर्माहट भरा वातावरण और हाई डिटेलिंग हो, जिससे मकर संक्रांति का उत्सव और सांस्कृतिक सुंदरता साफ झलकती नजर आए।

ai prompt for punjabi suit look with image generator tool google gemini1

इस फोटो को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति फोटोशूट में बदलें। लड़की अलाव के चारों ओर घूमते हुए पोज में दिखाई दे। उसने बैंगनी रंग का पारंपरिक पंजाबी सूट पहना हो, हाथों में चूड़ियां हों। बैकग्राउंड में गांव का पारंपरिक आंगन (courtyard) नजर आए। तस्वीर में सिनेमैटिक डेप्थ, चेहरे की साफ और स्पष्ट डिटेलिंग हो, जिससे मकर संक्रांति का उत्सवपूर्ण और सांस्कृतिक माहौल खूबसूरती से उभर कर आए।

prompt for punjabi suit look with image generator tool google gemini

AI Promopt मकर संक्रांति लुक

इस साधारण लड़की की फोटो को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति लुक में बदलें। लड़की खुले खेतों में खड़ी हो, एक हाथ में गजरा हो और दूसरी ओर अलाव जलता हुआ दिखाई दे। उसने पीले और लाल रंग का पारंपरिक पंजाबी सूट पहना हो, उसके बाल खुले हुए हों। लड़की का चेहरा वही का वही रहे, चेहरे पर नेचुरल मुस्कान हो। तस्वीर में वार्म सनसेट लाइटिंग हो और फोटो अल्ट्रा रियलिस्टिक लगे, जिससे मकर संक्रांति का पारंपरिक और उत्सवपूर्ण माहौल साफ नजर आए।

इसे भी पढ़ें- Gemini से बनाएं लोहड़ी पर सूट और परांदे के साथ खूबसूरत तस्वीरें, इन Hindi Prompt से बना लेंगी पंजाबी लुक के हर पोज में फोटोज

ai prompt for punjabi suit look

इस साधारण लड़की की फोटो को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति सेलिब्रेशन लुक में बदलें। लड़की खेत में बैठी हुई दिखाई दे, उसका सिर हल्का सा झुका हुआ हो। उसने सफेद और लाल रंग का पारंपरिक पंजाबी सूट पहना हो। चेहरे पर शांत और सुकून भरा भाव हो। तस्वीर में गोल्डन आवर लाइटिंग, अल्ट्रा रियलिस्टिक टेक्सचर और मकर संक्रांति के त्योहार की सौम्य, पारंपरिक झलक साफ नजर आए।

ai prompt for punjabi suit look  image generator tool google gemini

इंडियन सूट लुक के लिए प्रोम्पट (Punjabi Suit Prompt for Gemini Girl)

इस साधारण इमेज को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति फैशन लुक में ट्रांसफॉर्म करें। लड़की छत पर खड़ी हो, उसके पीछे शहर की चमकती हुई लाइट्स दिखाई दें। उसने नारंगी रंग का पारंपरिक सूट पहना हो, बालों में परांदी लगी हो। लड़की का पोज़ कॉन्फिडेंट हो। तस्वीर में नाइट लाइटिंग, रियलिस्टिक फेस्टिव वाइब्स और मकर संक्रांति के उत्सव की झलक साफ नजर आए।

इसे भी पढ़ें- Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें

Punjabi Suit Prompt for Gemini Girl

इस इमेज को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति सांस्कृतिक लुक में ट्रांसफॉर्म करें। लड़की गिद्दा स्टाइल पोज में दिखाई दे, जिसमें एक हाथ ऊपर उठा हुआ हो और दूसरा हाथ कमर पर रखा हो। उसने फिरोजी रंग का पारंपरिक सूट पहना हो और साथ में रंग-बिरंगा फुलकारी दुपट्टा ओढ़ा हो। बैकग्राउंड में उत्सव का माहौल और लोगों की भीड़ नजर आए। तस्वीर में शार्प फोकस हो, जिससे मकर संक्रांति की सांस्कृतिक ऊर्जा और खुशी साफ झलकती दिखाई दे।

Punjabi Suit Prompt for Gemini Girls

सलवार सूट में फोटो बनाने के लिए AI Prompt

इस साधारण लड़की की फोटो को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति पर आधारित सिनेमैटिक मूवी सीन में बदलें। दृश्य रात के समय का हो, जहां धीमी आंच में अलाव जल रहा हो। लड़की आग की ओर देखते हुए साइड प्रोफाइल में खड़ी दिखाई दे। उसने गहरे लाल रंग का पारंपरिक पंजाबी सूट पहना हो और हवा में उड़ता हुआ दुपट्टा हो। तस्वीर में शैलो डेप्थ ऑफ फील्ड, हल्का फिल्म ग्रेन, ड्रामेटिक लाइटिंग और 35mm सिनेमा लुक हो, जिससे मकर संक्रांति की भावनात्मक और सिनेमैटिक खूबसूरती साफ झलक कर सामने आए।

Suit Prompt for Gemini Girl

इस फोटो को ट्रेडिशनल मकर संक्रांति पर आधारित एक एपिक पंजाबी फेस्टिवल मूवी शॉट में बदलें। लड़की स्लो मोशन में चलते हुए पोज में दिखाई दे। उसके पीछे मकर संक्रांति का अलाव जलता हुआ हो और उड़ती हुई चिंगारियां नजर आएं। उसने रॉयल नीले रंग का पारंपरिक पंजाबी सूट पहना हो और चेहरे पर इंटेंस भाव हों। तस्वीर में बैकलाइट फ्लेयर, एनामॉर्फिक सिनेमैटिक फ्रेम, और अल्ट्रा रियलिस्टिक मूवी स्टिल जैसा लुक हो, जिससे मकर संक्रांति का भव्य, उत्सवपूर्ण और फिल्मी अंदाज पूरी तरह उभर कर आए।

punjabi suit look with image generator tool google gemini

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gemini


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।