कई बार हम शादी में सभी चीजें बजट में करना चाहते हैं। कई बार पैसो की तंगी के कारण ऐसा हमे करना पड़ता हैं तो वहीं कई लोग ऐसा पैसा बचाने के लिए भी करते हैं। अगर आप भी कम बजट में करना चाहती हैं शादी तो हम आपको आज के इस आर्टिकल में 5 जरूरी बातें बताने वाले हैं। इसकी मदद से आप आसानी से अपना वेडिंग बजट में प्लान कर सकती हैं।
सस्ता इंविटेशन कार्ड
कई बार हम काफी ज्यादा महंगा इंविटेशन कार्ड खरीद लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी सस्ते में वेडिंग प्लान करना चाहती हैं आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको कुछ चीजों को सस्ते में खरीदना होगा। कई लोग महंगे चीजों को भी बार्गेनिंग करके सस्ते में खरीद लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी बजट में शादी करना चाहती हैं तो सस्ता इंविटेशन कार्ड ही खरीदें। ऐसा करने से आप काफी अपना पैसा बचा सकती हैं।
कपड़े सस्ते खरीदें
कई बार हम काफी ज्यादा पैसे शादी के कपड़ो में ही खर्च कर देते हैं। ऐसे में हमारा पूरा बजट खराब हो जाता है। अगर आप भी बजट में शादी प्लान कर रही हैं तो आपको शादी के कपड़ो पर खर्च नहीं करना चाहिए। शादी के कपड़े बाद में बिलकुल भी काम नहीं आते हैं। ऐसे में आप अपने पैसों की बचत कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Budget Wedding: जानें 5 लाख के अंदर शादी करने का तरीका
ऑफ सीजन में करें शादी
अगर बजट कम है तो आपको ऑफ सीजन में शादी करना चाहिए। ऐसा करने से जगह से लेकर केटर्र तक आप सब चीजों पर डिस्काउंट पा सकते हैं। ऐसे में आपके काफी पैसे बच जाएंगे।
जरूरी मेहमानों को बुलाएं
कई बार हम काफी ज्यादा मेहमानों को बुला लेते हैं। ऐसा करने के कारण भी हमारा काफी ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है। आपको मेहमानों की सूची छोटी रखनी चाहिए। ऐसा करने से कम बजट में आप आसानी से शादी कर लेगें।
इसे जरूर पढ़ें: Wedding Stories: बजट में शादी करने के लिए मेरे ये टिप्स आपके आ सकते हैं काम
किफायती जगह शादी करें
कई बार हम काफी महंगी जगह पर शादी कर लेते हैं। अगर आप बजट में शादी करने का प्लान कर रही है तो आपको सस्ते में मैरिज हॉल बुक करना चाहिए। ऐसा करने से भी आप काफी पैसे बचा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों