करवा चौथ पार्टी करनी है ऑर्गेनाइज तो जान लें डेकोरेशन के ये 4 आइडियाज

करवा चौथ पर आप अपनी पार्टी की डेकोरेशन के बारे में क्या सोच रही हैं? अगर अब तक कोई आइडिया नहीं आया है, तो हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

decoration ideas for karwa chauth party

इसी महीने की 24 तारीख को करवा चौथ पड़ रहा है और आप सभी इसकी तैयारियों में जुट गई होंगी। करवा चौथ का व्रत आप अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। दिन भर कीर्तन, कथा आदि में व्यस्त रहती हैं, जो थोड़ा बोरिंग हो जाता है। हालांकि इसे महिलाओं ने अब थोड़ा फन-वे में मनाना शुरू कर दिया है।

कई सारी महिलाएं मिलकर किसी एक दोस्त के यहां इकट्ठा होती हैं। व्रत की पूजा करती हैं और पतियों के साथ व्रत खोलती हैं। इस बीच खूब गाना-बजाना और गेम्स के साथ-साथ पार्टी का पूरा मजा उठाया जाता है। पार्टी के लिए खास तरह की डेकोरेशन होती है।

अब तो महिलाएं इसमें भी तीम-बेस्ड पार्टी रखने लगी हैं। इसके साथ ही डेकोरेशन का पूरा ध्यान दिया जाता है। क्या आपने अपनी करवा चौथ पार्टी की डेकोरेशन के बारे में कुछ सोचा है? अगर नहीं सोचा, तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें और अपनी पार्टी के लिए आइडियाज चुन लें।

हैंगिंग लाइट्स और लैम्प्स से करें सजावट

hanging lights decoration in karwa chauth

करवा चौथ के मौके पर इस बार अपने घर को खूब ज्यादा लाइट्स से सजा लें। आप वैसे भी दीये तो जलाएंगी ही, तो क्यों न इस बार कुछ ट्रेंडी लाइट्स को अपने डेकोरेशन का हिस्सा बनाएं। आप बरमादे वाले एरिया में हैंगिंग लाइट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके घर के किसी भी कोने को रैशन करने के लिए काफी हैं। इसके अलावा आप ग्लास के बाउल या ग्लास में दीये रखकर उन्हें लटका सकती हैं। आप ट्रेंडी ग्लास पेंडेंट लाइट्स की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा मल्टी लाइट पेंडेंट्स भी बहुत सुंदर लगेंगे। हां अगर आप इसमें ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहते हैं, तो बैलून की मदद से भी लैम्प बनाकर डेकोरेशन कर सकते हैं।

फूलों से करें डेकोरेशन

अगर कुछ न समझ आ रहा हो, तो सबसे बढ़िया है कि आप डेकोरेशन में फूलों से काम चला लें। आप अपनी करवा चौथ पार्टी के लिए रंग-बिरंगे फूलों को अपनी सजावट का हिस्सा बना सकते हैं। जिस एरिया में बैठकर आप पूजा करेंगे, उस मंडप फूलों की लड़ियों से सजा सकते हैं। जैस्मीन, गुलाब, गेंदे, अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल करें। मेन दीवारों पर आप फूलों की लड़ियों से चादर सी बना सकते हैं। इससे आपका पूजा वाला एरिया बहुत खूबसूरत दिखेगा। अगर आप ज्यादा फूलों को न भी लगाना चाहें, तो कुछ मुख्य जगहों पर उन्हें सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :दिवाली पर अपने पूजा घर को इन चीजों से करें डेकोरेट, दें उसे एक नया लुक

गार्डन पार्टी हो करवा चौथ का हिस्सा

इस बार कुछ अलग करने का जब सोच ही रही हैं, तो चार दीवारों से हटकर गार्डन में अपनी पार्टी को ऑर्गेनाइज करें। अपने गार्डन एरिया में सुंदर सी चटाई या चादर बिछा लें और आसपास खूबसूरत प्लांट्स को शामिल करें। इसके साथ आप अपने गार्डन एरिया में कुछ फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं। शाम की पार्टी में आपका गार्डन भी चमकेगा और आपकी करवा चौथ (जानें क्यों होता है शादी के बाद का पहला करवा चौथ ख़ास?) पार्टी में एक अलग जान भी आएगी। गार्डन में पार्टी अरेंज करते वक्त बस यह ध्यान रखें कि बैठने के लिए सही स्पेस हो और कीड़ेत-मकोड़े न हो, ताकि आपकी पार्टी खराब न हो।

इसे भी पढ़ें :मैप भी सजा सकता है आपका घर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

थीम-बेस्ड डेकोरेशन को बनाएं हिस्सा

theme based decoration idea for karwa chauth party

करवा चौथ में महिलाएं लाल रंग का जोड़ा पहनना ही पसंद करती हैं, लेकिन आप इस बार क्यों न कुछ अलग पहनें। इसके साथ ही अपनी सहेलियों को भी उसी अनुसार कपड़े पहनने को बोलें। अपनी पार्टी की थीम को आप सबकी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। आप उसमें खूब सारे गेम्स खिला सकती हैं। अपने कलर कॉर्डिनेशन के हिसाब डेकोरेशन भी रखें या फिर आप मिस एंड मैच भी कर सकती हैं। यह आइडिया थोड़ा सा अलग होगा, लेकिन आपके फ्रेंड्स को पसंद जरूर आएगा।

हमें उम्मीद है कि आपको इनमें से कोई डेकोरेशन आइडिया जरूर पसंद आएगा। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और इस तरह डेकोरेशन आइडियाज लेने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Recommended Video

Image Credit: wearegurgaon & fnp

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP