आपको बता दें कि डिफ्रेंट जोडिएक साइन वाले लोगों को डिफ्रेंट चीजें पसंद होती हैं। उनके रोमांस करने का तरीका भी अलग होता है। इस लिए आप भी अपने पार्टनर की राशि के अनुसार ही वैलेंटाइन डे प्लान करें।
Aries
इस राशि के लोगों को एडवेंचर पसंद होता है। इसलिए वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर के साथ एक एडवेंचर डेट प्लान कर सकती हैं और ऐसी जगह जा सकती हैं जहां आप दोनों गेम्स या फिर किसी स्पोर्ट एक्टिविटी में पार्टिसिपेट कर सकें।
Taurus
इस राशि के लोगों नेचर से प्यार होता है। साथ ही इस राशि के लोग दिल तक पहुंचने का रास्ता उनके पेट से गुजरता है। इन्हें कोजी और रोमांटिक जगह पर डिनर कराने के लिए जरूर ले जाएं। ऐसा करना आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगा।
Gemini
इस राशि के लोगों को रोमांटिक बातें करना पसंद होता है और इनकी बातों का अंत नहीं होता। आपके पार्टन की अगर यही राशि है तो आपको उन्हें किस बार में लेकर जाना चाहिए। ध्यान रखें कि बार का एटमॉसफियर रोमांटिक हो।
Cancer
इस राशि के लोगों के लिए मूवी डेट बेस्ट है क्योंकि इन्हें पर्सनल अटेंशन, इमोशन और ड्रामा पसंद होता है। इसलिए वैलेंटाइन डे के दिन आप इन्हे लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म दिखाने ले जा सकती हैं।
Leo
इस राशि के लोगों को किए ईवेंट में जाना, आर्ट फेस्टिवल में एंज्वॉय करना बहुत पसंद होता है। अगर आपके शहर में ऐसा कोई ईवेंट चल रहा हो तो आप अपने पार्टनर को वहां लेकर जा सकती हैं। यहां साथ समय बिताने से आप का रिश्ता और भी मजबूत होगा।
Virgo
इस राशि के लोग बेहद ऑर्गेनाइज होते हैं और उन्हें साफसफाई बहुत पसंद होती है। अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के लिए कुछ प्लान कर रही हैं तो ध्यान रखें कि प्लान बेहद ऑर्गेनाइज्ड हो।
Libra
अगर आपके पार्टनर की राशि Libra है तो आप काफी लकी हैं। आपके पार्टनर को आपके साथ के अलावा कुछ नहीं भाता। आपको इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करनी चाहिए। साथ में समय बिताना ही आपके पार्टनर को सबसे अच्छा लगता है।
Aquarius
इस राशि के लोगों को रिलेशनशिप में हमेशा इनसिक्योरिटी रहती है। अगर आपके पार्टनर की राशि Aquarius है तो आपको उन्हें रोमांटिक टेक्स मैसेजेस करते रहना चाहिए। साथ ही उन्हें इस बात का अहसास दिलाते रहना चाहिए कि आप हमेशा उनके साथ हैं।
Scorpio
इस राशि के लोगों को सरप्राइजेस पसंद हैं। अगर सरप्राइज उनकी पसंद का हो तो और भी अच्छा है। आपको अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज डेट प्लान करनी चाहिए और वह भी उनकी पसंद के मुताबिक। ऐसा करने से आपके पार्टनर को बहुत खुशी मिलेगी।
Sagittarius
इस राशि के लोगों को रूटीन में काम करना पसंद नहीं। आपका पार्टनर अगर Sagittarius है तो आपको रूटीन हट कर उसके लिए कुछ प्लान करना होगा। हो सके तो आपको अपने पार्टनर के लिए एक रोमांटिक वेकेशन प्लान करना चाहिए।
Capricorn
इस राशि के लोगों को अपने उपर फाइनैंशियल बर्डन बिलकुल भी पसंद नहीं है। अगर आप वैलेंटाइन डे पर उनके लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो आपको यह बर्डन अपने उपर लेना होगा और एक पर्फेक्ट डेट प्लान करनी होगी।
Pisces
इस राशि के लोगों को सेंटर ऑफ अटेंशन बने रहना अच्छा लगता है। साथ में वक्त बिताना और ढेर सारी बातें करना इनका शौक होता है। आप अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे पर स्पा की बुकिंग करा सकती हैं और वहां पर उनके साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों