herzindagi
woolen kurtis for ladies

200 से 500 रुपये के बीच मिल रही इन Woolen Kurti को पहन आप दिखेंगी और खूबसूरत

इस आर्टिकल में देखिए पहनने में आरामदायक और दिखने में खूबसूरत लगने वाली वुलन कुर्ती के कुछ शानदार डिजाइन।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-11-25, 10:37 IST

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कपड़ों की टेंशन शुरू हो जाती है। खासतौर पर काम करते वक्त हमारे लिए स्वेटर आदी पहनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं वुलन कुर्ती के कुछ शानदार डिजाइन जो आपको 20 रुपये से 500 रुपये तक के बीच मिल जाएंगे।

वुलन कुर्तियों को पहकर ना ही काम करने में परेशानी होती है और ना ही ठंड लगती है। साथ ही देखने में भी यह कुर्तियां काफी अच्छी लगती हैं। चलिए हम भी देखते हैं वुलन कुर्ति के कुछ शानदार डिजाइन।

1. सिंपल कुर्ती दिखाएगीब्यूटीफुल

woolen kurti for women

ब्लैक कलर की वुलन कुर्ती हर तरह के बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट रहती है। इस कुर्ती के साथ हैवी इयररिंग्स और लाइट मेकअप करके आप इवेंट आदि भी अटेंड कर सकती हैं। साथ ही घर में पहनने के लिए भी यह कुर्ती बहुत कंफर्टेबल रहेगी। इस तरह की कुर्ती को 20 से 35 साल की महिलाएं पहन सकती हैं।

कीमतः 449/Flipkart

इसे भी पढ़ेंःकेवल 500 रुपये से कम में मिलते हैं सर्दियों में पहनने वाली ये चीजें, जानें

2. आपको अलग दिखाएगी यह कुर्ती

beautiful kurti for ladies

फेमस ब्रांड लिबास की कुर्ती पर शानदार कढ़ाई हुई है। इस तरह की कुर्ती के साथ मेचिंग प्लाजो या पजामी लेकर आप इसे एक सेट का रूप दे सकते हैं। इन कुर्ती को बनाने के लिए पतले फैबरीक का यूज किया होता जो पहनने में बहुत आरामदायक होता है। यूनिक लुक लेने के लिए इस कुर्ती को 25 से 40 साल तक की महिलाएं पहन सकती हैं।

कीमतः 500/Flipkart

3. गर्लिश लुक देती हैं ऐसी कुर्ती

girlish kurti for winters

कई बार हम एक ही तरह की कुर्ती पहन-पहन कर बोर हो जाते हैं। इस दिक्कत से बचने के लिए आप इस तरह की कुर्ती खरीद सकती हैं। छोटी लेंथ और सिंपल पैटर्न के साथ बनी कुर्ती एक तरह के टॉप वाला लुक देती हैं। इस कुर्ती को 18 से 30 साल तक की महिलाएं पहन सकती हैं।

कीमतः 469/Myntra

4. रोजाना पहनी जा सकती है ऐसी कुर्ती

kurti for winters

रोजाना पहनने के लिए आप इस तरह की कुर्ती खरीद सकती हैं। फिर चाहें आप सलवार के साथ पहनना चाहें या प्लाजो, यह कुर्ती खूबसूरत लगेगी। 25 से 40 साल तक की महिलाओं के लिए यह एक परफेक्ट पीस है।

कीमतः 499/Flipkart

इसे भी पढ़ेंःट्रेंड में है वेल्‍वेट फैब्रिक वाली साड़ी, स्टाइल करने के टिप्‍स जानें

आपको इन में से कौन सी कुर्ती सबसे अच्छी लगी यह हमें इस आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में बताएं। साथ ही यह भी बताएं इसके अलावा आप क्या खरीदना चाहती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Flipkart/Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।