मंगलौर में हैं तो इन जगहों पर जरूर करें शॉपिंग

अगर आप मंगलौर घूमने जा रही हैं तो आपको इन शॉपिंग प्लेसेस को भी एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

mangalore shopping stores

जब भी मंगलौर का नाम लिया जाता है तो मन में एक साफ-सुथरे शहर की छवि उभरकर सामने आती है। अरब सागर और पश्चिमी घाट के बीच कर्नाटक राज्य में स्थित इस शहर की अपनी विशेषताएं हैं। मसलन, मंगलौर राज्य का एकमात्र शहर है जहां परिवहन के सभी चार साधन वायु, सड़क, रेल और समुद्र मौजूद है। इस लिहाज से यह सैलानियों के लिए भी घूमने के लिए अधिक आरामदायक स्थान है। यहां पर आपको ना केवल कई खूबसूरत बीच पर घूमने का मौका मिलेगा, बल्कि कई मंदिर और चर्च भी देखने को मिलेंगे।

हालांकि, अगर बात शॉपिंग की हो तो हो सकता है कि आपको यहां पर बहुत अधिक पॉपुलर शॉपिंग प्लेसेस ना मिले, लेकिन फिर भी ऐसी कई जगहे यहां पर स्थित हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर ऐसी कई जगहे हैं, जो विभिन्न चीजों के लिए प्रसिद्ध हैं और इसलिए, इन शॉपिंग स्पॉट पर जाकर ना केवल आपको बहुत अधिक वैरायटीज देखने को मिलेंगी, बल्कि आपको काफी सारा सामान उचित दाम पर भी मिल जाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मंगलौर की कुछ बेहतरीन शॉपिंग प्लेसेस के बारे में आपको आज इस लेख में बता रहे हैं-

mangalore famous shopping

सेंट्रल मार्केट

सेंट्रल मार्केट मैंगलोर का सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यह शहर के सबसे अच्छे शॉपिंग स्थानों में से एक है। अगर आप यहां पर शॉपिंग करने जाते हैं तो आपको यहां पर काफी चहल-पहल देखने को मिलेगी। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आप कई सारी चीजें बेहद आसानी से खरीद सकते हैं। यहां पर आपको कुछ आयुर्वेदिक दवाएं, काजू और भी बहुत कुछ, जो अच्छी गुणवत्ता के हैं और बहुत ही उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, अगर आप मंगलौर से कुछ खास चीजों को अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो ऐसे में आप कपड़ों से लेकर उससे संबंधित अन्य चीजों को भी बेहद आसानी से खरीद सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ये हैं गोवा के शानदार स्ट्रीट मार्केट्स, आप भी अगली ट्रिप में यहां करें शॉपिंग

Shopping Places in Mangalore

हम्पंकट्टा

अगर आप मैंगलोर में स्ट्रीट शॉपिंग(बेस्‍ट स्ट्रीट मार्केट्स) करना चाहते हैं तो आपको शहर के सबसे पुराने शॉपिंग अट्रैक्शन को अवश्य देखना चाहिए। हम्पंकट्टा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक ऐसी जगह है, जहां से वे एक ही छत के नीचे अपनी जरूरत की लगभग हर चीज को बेहद आसानी से खरीद सकते हैं। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि शहर में अलग-अलग आधुनिक शॉपिंग सेंटर खुलने के बावजूद भी यहां पर लोग आना व खरीदारी करना बेहद पसंद करते हैं। अगर आप मंगलौर में हैं, तो हम्पंकट्टा को देखने से न चूकें क्योंकि यह हर किसी के लिए एक जरूरी बाजार है।

mangalore shopping mall

सिटी सेंटर मॉल

मंगलौर में सिटी सेंटर मॉल 850000 वर्ग फुट में स्थित है। इस लिहाज से यह मंगलौर के सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेसेस में गिना जाता है। इस स्थान की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन औसतन 20000 लोग इस स्थान पर आते हैं। अगर आप मंगलौर में रहकर ब्रांडेड आइटम्स खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में सिटी सेंटर मॉल जाना यकीनन एक अच्छा विचार रहेगा। सिटी सेंटर मॉल में, आप वेस्टसाइड, लाइफस्टाइल, मैक्स, बिग बाजार और रिलायंस जैसे पॉपुलर स्टोर में शॉपिंग का मजा उठा सकते हैं। वैसे, यह मॉल केवल खरीदारी तक ही सीमित नहीं है, यह सिनेपोलिस सिनेमाज में जाकर एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

mangalore new shopping mall

एम्पायर मॉल

एम्पायर मॉल शहर के बीचों-बीच स्थित है और इसलिए, अक्सर इस मॉल में लोगों का तांता लगा रहता है। हालांकि, यह एक बहत बड़ा मॉल नहीं है, लेकिन यहां पर दुकानों की संख्या अधिक है, जहां से आप बेहद आसानी से खरीदारी कर सकते है। रेमंड्स, फन फिट फैक्ट्री, हेवनली रोज मॉल के सबसे प्रसिद्ध स्थान है। इसके अलावा, यहां पर एक फूड कोर्ट भी है, जहां पर आप कुछ डिलिशियस फूड का आनंद ले सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- daijiworld, traveltriangle, treebo, youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP