जूते हमेशा से ही फुटवियर कलेक्शन का अहम हिस्सा रहे हैं। बाजार में आपको तरह-तरह के जूते मिल जाएंगे। कपड़ों के हिसाब से जूते पहने जाते हैं। आप एक ही जूतों का इस्तेमाल जींस से लेकर स्कर्ट तक के साथ नहीं कर सकती हैं। अगर आप जूते खरीदने की सोच रही हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वरना, जूते जल्दी खराब हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने लिए बेहतरीन जूते खरीद पाएंगे।
मटेरियल पर दें ध्यान
कपड़े से लेकर ग्रॉसरी तक की खरीदारी करते वक्त मटेरियल पर खास ध्यान दिया जाता है। मटेरियल एक ऐसी चीज है, जिससे उस चीज की पहचान होती है।
क्या आप भी जूते की कीमत और स्टाइल देख कर खरीदते हैं? अगर ऐसा है तो यह आदत बदल दें। इसके कारण आपको भारी नुकसान हो सकता है। यानी अगर आप जूतों का मटेरियल चेक नहीं करेंगी तो इसकी वजह से आपको चोट लग सकती है। हर मटेरियल की अपनी एक खासियत होती है। इसीलिए उनके प्राइस भी अलग-अलग होते हैं। स्पोर्ट्स शूज आपको कंफर्ट के साथ-साथ सपोर्ट देने का काम करते हैं। इसी तरह लेदर के जूते आपको चोट खाने से बचाते हैं। इसलिए कभी भी जूते खरीदने से पहले केवल कीमत पर ध्यान ना दें।
ओकेजन के हिसाब से खरीदें
कुछ चीजें ओकेजन के हिसाब से खरीदी जाती हैं। इनमें जूते भी शामिल हैं। जूते खरीदने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन जूतों को कहां पहनेंगे? आप फॉर्मल शूज रनिंग के लिए नहीं पहन सकती हैं। इसलिए ओकेशन अनुसार ही जूते खरीदें। आपके पास कम से कम 2 से 3 जोड़ी जूते होने चाहिए, जिसमें रनिंग शूज से लेकर लेदर जूते शामिल हैं। (बूट्स खरीदने के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें:ऑफिस के लिए फुटवियर खरीदते समय इन टिप्स पर करें फोकस
जूते की क्वालिटी देखें
किसी भी चीज की खरीदारी करते वक्त गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। आपको लोकल ब्रांड के जूते नहीं खरीदने चाहिए। हालांकि, जूते महंगे हो सकते हैं, लेकिन यह टिकाऊ होते हैं। कई बार सस्ते जूते लंबे समय तक टिक भी नहीं पाते हैं और कुछ ही इस्तेमाल के बाद खराब हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि ब्रांडेड चीजें ही खरीदनी चाहिए। साथ ही, जूते देखकर यह पता भी लगाया जा सकता है कि वह असली है या नकली। खराब क्वालिटी के जूते पहनने से पैर की उंगलियों पर परेशानी भी आ सकती है।(फुटवियर शॉपिंग के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें:इन आसान टिप्स से अपने लिए चुनें सबसे अच्छी हाई हील्स
कंफर्ट है जरूरी
जूते खरीदते समय सबसे अहम चीज है कंफर्ट। अगर जूते कंफर्टेबल नहीं है तो आपको चलने में बेहद परेशानी आ सकती है। इसलिए आपको हमेशा कंफर्ट पर ध्यान देना चाहिए। जूतों को पहनकर जरूर देखें। एक-दो बार जूते पहनकर चलने से आपको यह पता चल जाएगा कि जूते कितने आरामदायक हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जूते आगे और पीछे दोनों की तरफ कुछ इंच ढीले होने चाहिए।
सोल पर भी दें ध्यान
जूते का सोल बेहद मायने रखता है। खराब सोल खराब हुआ तो इसके कारण न केवल पैरों से गंदगी बदबू आती है बल्कि जूता जल्दी खराब भी हो जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों