शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह की मार्केट्स को एक्स्प्लोर करना भी पसंद करते हैं। फैशन के बदलते दौर में पैसे बचाकर शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है।
दिल्ली में वैसे आपको कई तरह की मार्केट देखने को मिल जाएंगी, लेकिन कई मशहूर बाजार ऐसे भी हैं जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते हैं। ऐसे ही आज हम बात कर रहे हैं चांदनी चौक और लाल कीले के मशहूर मीना बाजार और चोर बाजार की।
मीना बाजार और चोर बाजार का क्या हैं इतिहास?
मुगलों के जमाने में बसाई गई ये दोनों ही मार्केट्स बादशाहों यानी राजाओं की रानियों यानी बेगमों के लिए खास थी। इतिहास में कहा गया है कि शाहजहां की बेटी ने चांदनी चौक के इस बाजार को बनवाया था।
मीना बाजार असल में लाल कीले के अंदर लगाया जाता था। जहां खासतौर से मीनाकारी का काम किया जाता है। इस जगह पर कई बड़े-बड़े कारीगर रॉयल परिवारों के लिए पोशाके, जेवर और अन्य कई चीजों को बनाया करते थे। दिल्ली और आगरा के लाल कीले में खासतौर से यह बाजार लगते थे, जिन्हें आज हम एक एडवांस रूप में देखते हैं।
पुराने दिल्ली के इस मशहूर बाजार में आज भी आपको कई बेहतरीन कारीगरी वाली रॉयल कपड़ों से केकर गहनों तक में काफी चीजें देखने को मिल जाएंगी।
चोर बाजार में एक जमाने में चुराई हुई गाड़ियों के सामान आसानी से मिला करते थे, लेकिन एक समय के बाद इस मार्केट में घर के हैंडलूम की चीजों से लेकर फैशन से जुड़ी कई ब्रांडेड चीजें मिलनी लगी।
इसके अलावा आपको यहां बड़े-बड़े ब्रांड्स के कॉपी मटेरियल जैसे महंगे शूज-सैंडल, साड़ी, सूट, जेवर कम से कम दामों में मिल जाएंगे।
वैसे तो हर बाजार दिन में लगता है, लेकिन चोर बाजार एक ऐसा बाजार है जहां आपको रात के समय भीड़-भाड़ देखने को मिल जाएगी। असल में यह बाजार रात में सूरज निकलने से पहले लगाया जाता है।
बता दें कि यह दोनों ही बाजार जुड़े हुए हैं। जिस वजह से दोनों बाजारों को आप एक साथ में घूम सकते हैं और पसन् की खरीदारी कर सकते हैं।
कैसे करें बारगेनिंग?
यहां हर चीज का रेट आपको महज दोगुना बताया जाएगा, लेकिन चोर बाजार में लगभग चीजें सही तरीके से बारगेनिंग करने पर आपको कम से कम दाम में मिल जाएगी। यहां आपको हजारों रुपये की चीज कुछ ही सो में मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको सही तरीके मार्केट को परखना जरूरी होता है।
अगर आपको दिल्ली की यह मार्केट्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों