Ramadan Shopping Market 2025: रमजान के लिए सजी बटला हाउस मार्केट, यहां से करें कपड़ों से लेकर ज्वेलरी की शॉपिंग

रमजान का महीना शुरु हो गया है। ऐसे में कई सारे लोगों की शॉपिंग भी शुरू हो गई है। अगर आप भी इस पाक महीने में अपने लिए शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए दिल्ली की बटला हाउस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Batla House Market

रमजान का पाक महीना शुरू होते ही हर तरफ खुशियों का माहौल रहता है। इस महीने में हर मुस्लिम व्यक्ति रोजा रखते हैं। अच्छे कपड़े पहनकर इफ्तार में जाते हैं। ऐसे में कई सारे लोग पहले से ही शॉपिंग कर लेते हैं, तो कुछ लोग ऑनलाइन जाकर अपने लिए कपड़े और ज्वेलरी शॉपिंग करना पसंद करते हैं। इस बार आप दिल्ली के बटला हाउस से इफ्तार पार्टी की शॉपिंग करें। ये बाजार हर बार रमजान के महीने में सजता है। जहां हर तरह के कपड़े और ज्वेलरी मिलती है। चलिए आपको भी करवाएं हैं इस बाजार से शॉपिंग।

कपड़ों की करें शॉपिंग

Shopping guide (2)

आप इस मार्केट से अच्छे कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको शरारा से लेकर डिजाइनर सूट भी कम दाम में मिल जाएंगे। जिसे पहनकर आप अपने लुक को अच्छे से इफ्तार पार्टी के लिए क्रिएट कर सकती हैं। ये मार्केट हर साल रमजान के महीने में सजती है। इसलिए हर कोई इस मार्केट से जाकर शॉपिंग करता है। यहां से आप साड़ियों की भी खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर 100 रुपये से लेकर 1,000 रुपये में अच्छे डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे।

ज्वेलरी की करें शॉपिंग

Jewellery shopping (3)

ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप बटला हाउस की इस मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट से आप गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी से लेकर ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी शॉपिंग कर सकती हैं। इन साड़ी ज्वेलरी को रमजान के महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी में स्टाइल करें। साथ ही, अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट करें। इससे आप किसी महारानी से कम नहीं लगेंगी। साथ ही, सस्ती ज्वेलरी की शॉपिंग कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल साड़ी खरीदने के लिए बेस्ट है कोलकाता की ये मार्केट

इस तरह पहुंचे मार्केट

इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको जामिया मेट्रो स्टेशन तक जाना है। वहां से आपको ऑटो या रिक्शा मिल जाएगा जो आपको बटला हाउस मार्केट पहुंचा देगा। ये बाहर छोड़ेगा इसके बाद आपको पैदल जाना है। इससे आप शुरुआत से ही सारी मार्केट को अच्छे से एक्सपलोर कर पाएंगी। ये मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात को 10 बजे तक खुली रहती है। मार्केट में जानें के लिए आप पहले ही पहुंचे। तभी सही सामान खरीद पाएंगे।

इसे भी पढ़ें:सरोजनी से भी सस्ता है ग्रेटर नोएडा का यह मार्केट, सस्ते में खरीदें बेस्ट आउटफिट्स

इस बार इफ्तार पार्टी की शॉपिंग दिल्ली की बटला हाउस मार्केट से करें। यहां पर आपको सस्ते के साथ-साथ अच्छे सामान मिल जाएंगे। जहां से आप अच्छे कपड़ों लेकर लेकर ज्वेलरी और सजने का सामान ले पपाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Meta Ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP