हम सभी को शॉपिंग करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। आमतौर पर दिल्ली में कपड़ों से लेकर जूतों और एक्सेसरीज तक की कोई कमी बिल्कुल भी नहीं है। वैसे तो सस्ती मार्केट में सरोजिनी नगर का नाम सक्बसे पहले आता है।
दिल्ली शहर में आपको कई नामी मार्केट्स में ट्रेंडी कपड़े मिल जाएंगे, लेकिन सरोजिनी के पास मौजूद यह मार्केट भी काफी सस्ती और लेटेस्ट कलेक्शन के लिए जानी जाती है। तो आइये जानते हैं दिल्ली की मार्केट के बारे में-
क्या है मार्केट का नाम और खासियत?
- सरोजिनी नगर के पास स्थित इस जगह का नाम बाबू मार्केट है। यह जगह दिल्ली के मशहूर सरोजिनी नगर के पास में मौजूद है।
- जानकारी के लिए बता दें कि यहां की कुछ दुकाने 1968 से स्थित है।
- यह एक आम मार्केट है जहां आपको सस्ते दामों पर काफी ट्रेंडी चीजें देखने को मिल जाएंगी।
- बता दें कि इस मार्केट में आपको वेस्टर्न कपड़ों का काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मिल सकता है।
- इसके अलावा फुटवियर में हर उम्र के बच्चे या बड़े का साइज और लेटेस्ट डिजाइन देखने को मिल जाएगा।
- थक जाएं तो आप इस मार्केट में मौजूद स्ट्रीट फ़ूड और लोकल ड्रिंक्स ट्राई कर सकती हैं।
- गर्मियों के लिए आपको यहां कपड़ों में कई डिजाइन और पैटर्न देखने को मिलेंगे।
- इसके अलावा स्टाइलिंग के लिए आपको ट्रेंडी बैग्स का कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।
- वेस्टर्न के अलावा आपको यहां रेडीमेड ब्लाउज और साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।
- वहीं सिलवाना चाहती हैं कुछ तो आपको यहां टेलर की भी काफी सारी दुकाने देखने को मिल जाएंगी।
कैसे पहुंचे बाबू मार्केट?
यह मार्केट सरोजिनी नगर के पास रोड पार करते ही है। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए आप यहां आ सकती हैं। मेट्रो स्टेशन सरोजिनी नगर के गेट नं 2 से यह जगह आपको काफी पास पड़ जाएगी।
क्या है बाबू मार्केट का समय?
यह मार्केट सोमवार के दिन बंद रहती है। वहीं इस मार्केट का समय सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होता है। यहां आने का बेस्ट समय 12 से 4 तक का हो सकता है। शाम के समय आपको यहां अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है।
अगर आपको दिल्ली की यह मार्केट पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों