पंजाब में इन जगहों से खरीदें फुलकारी दुपट्टा

पंजाब अपने खूबसूरत फुलकारी दुपट्टों के लिए काफी मशहूर है। अगर आप भी पंजाब घूमने के लिए गई हैं तो इन जगहों से बेहद ही खूबसूरत फुलकारी दुपट्टे खरीद सकती हैं।
image

पंजाब सिर्फ अपने खान-पान ही नहीं, बल्कि अपने पहनावे के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है। फुलकारी पंजाब की विशिष्ट एंब्रायडरी है, जो आपके एथनिक लुक को खास बनाती है। अपने खास पैटर्न और बोल्ड रंगों के लिए मशहूर फुलकारी दुपट्टे सदियों से पंजाबी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहे हैं। चाहे शादी हो, त्यौहार हो या फिर बस यूं ही आप अपने रोज़मर्रा के लुक में चार चांद लगाना चाहती हो, फुलकारी दुपट्टा यकीनन आपको बेहद खास दिखाता है।

फुलकारी दुपट्टा यूं तो पंजाब में बेहद मशहूर है, लेकिन पंजाब से बाहर भी लड़कियां इसे कैरी करना पसंद करती हैं। हालांकि, ऑथेंटिक फुलकारी दुपट्टा खरीदने के लिए पंजाब से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं है। आप यहां के कई बाजारों में घूम सकती हैं और अपने लिए एक परफेक्ट व खूबसूरत फुलकारी दुपट्टा खरीद सकती हैं।

अमृतसर से लेकर पटियाला तक, ऐसी कई जगहें हैं, जहां से फुलकारी दुपट्टों की शॉपिंग की जा सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पंजाब की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां से आप खूबसूरत फुलकारी दुपट्टे खरीद सकती हैं-

पटियाला (Patiala)

phulkari dupatta shops

फुलकारी दुपट्टा खरीदने के लिए पटियाला एक बेहतरीन जगह है। यहां पर मौजूद अदालत बाज़ार पारंपरिक खरीदारी के लिए यह सबसे पसंदीदा जगह है। अदालत बाजार में आपको हैवी ब्राइडल दुपट्टों से लेकर कैज़ुअल, रोज़मर्रा के स्टाइल तक एक बड़ी वैरायटी में फुलकारी दुपट्टे मिल जाएंगे।

इसलिए, आप चाहे किसी भी तरह का फुलकारी दुपट्टा खरीदना चाहती हों, आपको एक बार अदालत बाजार का रुख जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, आप हस्तशिल्प एम्पोरियम को भी एक्सप्लोर कर सकती है। यहां की खास बात यह है कि आपको उचित कीमतों पर ऑथेंटिक हैंड एंब्रायडिड फुलकारी दुपट्टे आसानी से यहां पर मिल जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Fulkari Dupatta Designs: सूट के इन डिजाइंस पर ट्राई करें फुलकारी दुपट्टा, दिखेंगी खूबसूरत

लुधियाना (Ludhiana)

where to purchase phulkari dupatta

अगर आप बजट फ्रेंडली फुलकारी दुपट्टा खरीदना चाहती हैं तो आप पंजाब में लुधियाना जरूर जाएं। यहां का केसर बाजार होलसेल फैब्रिक शॉपिंग के लिए मशहूर है।

इसलिए, यहां पर आपको फ़ैक्टरी दरों पर फुलकारी दुपट्टे आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप लुधियाना के लोकल बुटीक को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर आप फ़्यूज़न फुलकारी डिज़ाइन के दुपट्टे देख सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सालों साल नया सा बना रहेगा फुलकारी दुपट्टा, इस तरह करें रखरखाव

अमृतसर (Amritsar)

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। स्वर्ण मंदिर के पास ही हॉल बाज़ार मौजूद है। यह एक चहल-पहल वाला बाज़ार है, फुलकारी प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

यहां पर आपको हैंडमेड फुलकारी दुपट्टे आसानी से मिल जाएंगे, जिनके कलर व पैटर्न यकीनन आपको काफी पसंद आएंगे। इसके अलावा, आप अमृतसर में कपड़ा बाजार या हेरिटेज स्ट्रीट जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।

जालंधर (Jalandhar)

purchasing of phulkari dupatta

जालंधर से भी फुलकारी दुपट्टे खरीदना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। यहां के रैनाक बाज़ार में आपको ट्रेडिशनल और कंटेपरेंरी स्टाइल के खूबसूरत फुलकारी दुपट्टे आसानी से मिल जाएंगे।

वहीं, अगर आप फ्यूजन फुलकारी डिज़ाइन के दुपट्टे को खरीदना चाहती हैं तो आपको मॉडल टाउन मार्केट जाना चाहिए। इसके अलावा, जालंधर के पंजाब हैंडलूम एम्पोरियम में आपको हैंड एंब्रायडिड फुलकारी दुपट्टों को खरीदने का मौका मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP