ज्वेलरी पहनने का शौक हम सभी को होता है। ऐसे में हम अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी कलेक्शन को अपने पास रखना पसंद करते हैं। इसके लिए कई बार हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो कई बार बाजार से जाकर इन्हें खरीदते हैं। लेकिन हर बाजार में हमें वो चीज नहीं मिलती है जो पसंद होती है या ट्रेंड में चल रही होती है। टेंपल ज्वेलरी भी ऐसी ही है यह कई बाजारों में नहीं मिलती है। इसके लिए आपको एक्सप्लोर करने चाहिए आर्टिकल में बताए हुए बाजार। जहां आपको कम दाम में अच्छे डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं उन बाजारों के बारे में।
दिल्ली का सदर बाजार (Sadar Bazar Delhi)
दिल्ली के सदर बाजार के बारे में हर कोई जानता है। यहां पर आपको होलसेल में सामान मिलता है। इसलिए अक्सर लोग अपनी शॉप के लिए यहीं से सामान ले जाते हैं। लेकिन यहां पर एक गली ऐसी है जहां सिर्फ ज्वेलरी ही मिलती है। इस गली को गोल चौक कहते हैं। यहां पर आपको काफी सारी दुकाने मिल जाएंगी। जहां से आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको अलग-अलग डिजाइन और सस्ते दाम में ज्वेलरी मिल जाएगी। इसलिए आप इस मार्केट से जाकर आप शॉपिंग कर सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात 12 बजे बंद होती है। रविवार को पूरा बाजार बंद रहता है।
दिल्ली का तेलीवारा चौक (Jewellery Market In Delhi)
दिल्ली के चावड़ी बाजार में स्थित तेलीवारा चौक से भी आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको कम दाम में लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी फंक्शन या शादी में वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो यहां पर कई सारी दुकानें ऐसी हैं जो रेंट पर भी ज्वेलरी देती हैं। आप वहां से भी हैवी नेकलेस ले सकती हैं और वियर करने के बाद वापस कर सकती हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहती है। इसलिए आप इस दिन को छोड़कर किसी भी दिन यहां से शॉपिंग कर सकती हैं। (कॉटन सूट शॉपिंग)
इसे भी पढ़ें: Cheap Kanpur Market: कानपुर की सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट के बारे जानें
दिल्ली की कमला नगर मार्केट (Kamla Nagar Market In Delhi)
टेंपल ज्वेलरी खरीदने के लिए आप दिल्ली की कमला नगर मार्केट को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर भी आपको फैशन ट्रेंड के हिसाब से ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यहां से आपक गोल्ड या ऑक्सीडाइज्ड हर डिजाइन में इसकी शॉपिंग कर सकती हैं। मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात 11 बजे बंद होती है। सोमवार को पूरा बाजार बंद रहता है।
इस बार टेंपल ज्वेलरी खरीदने के लिए दिल्ली के इन बाजारों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर आपको लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। (कपड़ों की शॉपिंग)
इसे भी पढ़ें: Lucknow Cheapest Fabric Market:डिजाइनर आउटफिट बनवाने के लिए फैब्रिक की तलाश है, तो लखनऊ की इस मार्केट में जरूर आएं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों