ये हैं राजस्थान के 5 फेमस मार्केट, यहां सस्ते में मिलेंगी जरूरत की चीजें

राजस्थान में कई प्रसिद्ध मार्केट हैं, जहां टूरिस्ट आना काफी पसंद करते हैं। इन मार्केट में आपको यहां की पारंपरिक चीजें आसानी से मिले जाएंगी।

best market in rajasthan

राजस्थान अपने इतिहास और अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां घूमने-फिरने की कई जगहें हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां खाने-पीने से लेकर कई ऐसी चीजें हैं, जो देशभर में प्रसिद्ध हैं। घूमने फिरने की जगहों के अलावा यहां की कई पुराने बाजार हैं जो टूरिस्टों के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहते हैं। यही नहीं यहां आने वाले लोग अक्सर इन मार्केट एक्सप्लोर करते हैं। अलग-अलग जगहों पर लगने वाले इन मार्केट में आपको राजस्थान की पारंपरिक चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

राजस्थान के इन बाजारों में मिलने वाली चीजें, यहां की संस्कृति को दर्शाती हैं। कुछ लोगों को राजस्थान के ये मार्केट इतने पसंद हैं, कि घर के खास फंक्शन में यहीं से खरीदारी करना पसंद करते हैं। ज्वेलरी से लेकर घर के साज सजावट की चीजें, सभी कुछ इन मार्केट में मिल जाएंगी। तो चलिए जानते हैं इन फेमसलमार्कट के बारे में और यहां मिलने वाली प्रसिद्ध चीजों के बारे में-

जोहरी बाजार

johri bazar

राजस्थानी ज्वेलरी काफी पसंद किए जाते हैं। यही नहीं यहां घूमने आए विदेशी को भी यहां का पहनावा और ज्वैलरी काफी भाते हैं। कुंदन वर्क, मिनाक्षी ज्वेलरी जैसे कई पॉपुलर राजस्थानी ज्वैलरी आपको जयपुर के जोहरी बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप अपने किसी वेडिंग या फिर इवेंट के लिए राजस्थानी लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इसके लिए ज्वैलरी आप यहां से खरीद सकती हैं। जोहरी बाजार में आपको ज्वैलरी की कई दुकाने मिल जाएंगी। इसके अलावा कुछ साड़ी और लहंगों की भी हैं। अगर आपके पास अच्छा बजट है और ज्वेलरी में कुछ मास्टरपीस लेना चाहती हैं तो एक बार इस मार्केट को जरूर विजिट करें।

इसे भी पढ़ें:मनाली में घूम रही हैं तो इन जगहों पर उठाएं शॉपिंग का लुत्फ

हाथी पोल बाजार

उदयपुर का हाथी पोल बाजार ट्रेडिशनल चीजों के लिए काफी प्रसिद्ध है। हाथों से बने साज सजावट की चीजें यहां काफी मिलती हैं। अगर आप राजस्थानी कल्चर से प्रभावित हैं और यहां की ट्रेडिशनल चीजें जैसे पेंटिंग, शोकेस आदि से घर को सजाना चाहती हैं तो इस मार्केट को एक बार जरूर विजिट करें। उदयपुर पहुंचने के बाद आपको हाथी पोल बाजार जाने के लिए कई साधन मिल जाएंगे, जिससे मार्केट पहुंच सकते हैं।

पंसारी बाजार

pansari bazar

जैसलमेर का पंसारी बाजार में सभी तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। राजस्थानी कपड़ा हो या फिर फुटवियर सबकुछ आपको इस मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। पंसारी बाजार के कठपुतली भी काफी देखने को मिलते हैं, जिसे आप यहां से सस्ते दामों में खरीद सकती हैं। अगर आप जैसलमेर में हैं तो और यहां की कुछ ट्रेडिशनल चीज को अपने साथ ले जाना चाहती हैं तो इस मार्केट को एक बार जरूर घूम आएं।

सराफा बाजार

pushkar market

आर्टिफिशियल ज्वेलरी , रेडीमेड आउटफिट या फिर ट्रेडिशनल चीजों की खरादारी करना पसंद करती हैं तो एक बार पुष्कर का सराफा मार्केट जरूर जाएं। यह मार्केट पुष्कर के लोगों के अलावा यहां आने वाले यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर है। पुष्कर में रहने वाले स्थानीय लोगों के बीच यह मार्केट काफी पॉपुलर है। जहां जरूरत की सभी चीजें यहां आसानी से मिल जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:ये हैं गोवा के शानदार स्ट्रीट मार्केट्स, आप भी अगली ट्रिप में यहां करें शॉपिंग

मनिहारों का रास्ता

राजस्थान की लाख की चूड़ियां महिलाओं के बीच खूब पसंद की जाती है। यहां लाख की चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती हैं। जयपुर की मनिहारों का रास्ता मार्केट लाख की चूड़ियों के लिए काफी मशहूर है। यहां ना सिर्फ महिलाएं चूड़ियां खरीदती हैं बल्कि होलसेल में बेचा भी जाता है। होल सेल में यहां की लाख की चूड़ियों अलग-अलग शहरों में पार्सल होती हैं।

Recommended Video

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लग रहा है? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP