Lehenga Shopping: कानपुर के इस मार्केट से करें लहंगा शॉपिंग, जानें कैसे पहुंचें

 लहंगे की शॉपिंग करने के लिए जरूरी नहीं की आप दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट को एक्सप्लोर करें। आप कानपुर की किदवई नगर मार्केट से भी लहंगा शॉपिंग कर सकती हैं।

  • Editorial
  • Updated - 2024-04-27, 12:00 IST
lehenga shopping market  kanpur

Lehenga Shopping: शादी हो या कोई खास फंक्शन अक्सर हम सभी लोग लहंगा खरीदने के बारे में जरूर सोचते हैं। इसके लिए सबसे पहले हमारे दिमाग में दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से अक्सर लोग अपनी शादी की शॉपिंग करते हैं। फेस्टिवल से भी यहां से कपड़े खरीदकर लेकर जाते हैं। लेकिन आपको अच्छे और सस्ते लहंगे कानपुर के किदवई मार्केट में भी मिल जाएंगे। यहां पर कई सारी दुकानें ऐसी हैं जो कम दाम में लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे देती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस मार्केट के बारे में।

किदवई नगर मार्केट से करें लहंगा शॉपिंग (Kidwai Nagar Market Kanpur)

Lehenga shopping market

अगर आप कानपुर के आसपास रहते हैं तो आपको लहंगा लेने के लिए दिल्ली के चांदनी चौक या गाजियाबाद के घंटाघर मार्केट आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप कानपुर की सबसे पुरानी और फेमस मार्केट किदवई नजर जा सकती हैं। यहां पर आपको कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल तक मिल जाएंगे। साथ ही आप चाहें तो अपनी शादी की शॉपिंग भी यहां से कर सकती हैं। यहां पर आपको 2000 से 10000 रुपये में लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे मिल जाएंगे।

रेंट पर ले सकती हैं लहंगा

Lehenga market

अगर आपको किसी इवेंट पर पहनने के लिए सिर्फ एक दिन के लिए लहंगा लेना है तो कानपुर की किदवई नगर मार्केट से लहंगा खरीद सकती हैं। इसमें आपको कई सारे लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही आपको सिर्फ लहंगे का 1 दिन का किराया देना होगा। इसमें आप शादी, संगीत, मेहंदी से लेकर फेस्टिवल सीजन के लिए भी लहंगा ले सकती हैं।

किदवई नगर मार्केट कैसे पहुंचे

Lehenga market in kanpur

आप किदवई नगर मार्केट बस, ऑटो या कैब से जा सकती हैं। लेकिन अगर आप बस से ट्रेवल करेंगी तो आपको बस स्टॉप किदवई नगर पर उतरना पड़ेगा। यहां से आप पैदल पहुंचकर मार्केट पहुंच सकती हैं। यह मार्केट रोजाना खुलती है। इसका समय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा की इन मार्केट्स में मिलता है सारा सामान, जमकर करें शॉपिंग

इन बातों का रखें ध्यान

  • मार्केट में पहुंचने के बाद सामान खरीदते समय बार्गेनिंग जरूर करें।
  • शॉपिंग करने के लिए उतने ही पैसे कैरी करें। जितनी जरूरत है।
  • एक्स्ट्रा बैग जरूर लेकर जाएं, ताकि सामान उठाने में दिक्कत न हो।
  • सामान को खरीदते समय क्वालिटी का खास ध्यान रखें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP