सनग्लासेस का क्रेज हमेशा से ही चलता आ रहा है। यह क्रेज आम लोगों के बीच बालीवुड अभिनेत्रियों को देखकर वायरल हो रहा है। ऐसे में कई तरीके के सनग्लासेस बाजार में मिलते हैं। वहीं जिन लोगों का चेहरा छोटा होता है उन्हें समझ नहीं आता कि वह किस तरीके का सनग्लासेस पहनें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि किन तरीके का सनग्लासेस आपको पहनना चाहिए।
कैट आई सनग्लासेस
कैट आई सनग्लासेस कई बॉलीवुड सेलेब्स को आपने पहना देखा होगा। ऐसे में इस तरीके के सनग्लासेस इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। अगर आपका छोटा चेहरा है तो आप कैट आई सनग्लासेस पहन सकती हैं। यह देखने में काफी क्लासी लगता है। इतना ही नहीं कैट आई सनग्लासेस कई कलर में आपको मिल जाएंगा। आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। बेहद कम दाम में आपक कैट आई सनग्लासेस मिल जाएंगा।
Sleek मेटल ओवल सनग्लासेस
Sleek मेटल ओवल सनग्लासेस भी आप अपने लिए खरीद सकती है। अगर आपको डिफरेंट लुक चाहिए तो यह सनग्लासेस आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसके फरेम के साथ ही ग्लास का भी कलर अलग होता है। इस तरीके के सनग्लासेस का क्रेज बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी चर्चा में बना हुआ हैं। गर्मियों के दिन में यह लुक काफी अच्छा लगता है। यह आपको 100 से 400 रुपये में मिल जाएंगा।(सनग्लासेस चुनते समय आपको ध्यान रखनी चाहिए)
यह भी पढ़ें: लॉन्ग लास्टिंग चलने वाली ये Pink Lipstick Shades हैं स्मजप्रूफ, मिले परफेक्ट लुक
Dervin स्क्वायर मेटल सनग्लासेस
Dervin स्क्वायर मेटल सनग्लासेस लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए होता है। छोटे चेहरे वालों को स्क्वायर मेटल सनग्लासेस पहनना चाहिए। यह उनकी पर्सनालिटी पर काफी अच्छा लगता है। अगर आप भी स्क्वायर मेटल सनग्लासेस खरीदना चाहती हैं तो अमेजन या फ्लिपकार्ट से खरीद सकती हैं। यहां आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएंगा।
यह भी पढ़ें: हसीनाओं के लिए Amazon Sale 2023 की स्पेशल डील आई! Sugar Cosmetics खरीदने के लिए लग गई लंबी लाइन
आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों