herzindagi
where to eat best bun maska in delhi

मुंबई का लोकप्रिय बन मस्का अब दिल्ली में भी मिलेगा, ये रहे फेमस अड्डे

खान-पान के लिए लोकप्रिय दिल्ली में मुंबई का लोकप्रिय बन मस्का ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए एक लिस्ट लाए हैं। हम आपको ऐसे अड्डे बताने जा रहे हैं, जहां आपको बेहतरीन इरानियन चाय के साथ मस्त बन मस्का भी मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2024-01-29, 16:41 IST

वड़ा पाव, पाव भाजी, पोहा, मिसल पाव और ढाबेली ही नहीं मुंबई जाना जाता है अपनी कटिंग चाय और बन मस्का के लिए। यह स्नैक्स के रूप में खाया जाने वाला एक स्टेपल फूड है। एक सादे और मीठे बन में मक्खन की अच्छी और मोटी परत चढ़ाकर उसे सेका जाता है। मस्त इरानियन कटिंग चाय के साथ गर्मागर्म बन आपकी शाम की भूख को मिटा देता है। 

मगर आज हम मुंबई की नहीं, दिल्ली की बात करने जा रहे हैं। दिल्ली फूडीज के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको इडली डोसे से लेकर हैदराबादी बिरयानी तक सब मिलेगा। ऐसे में बन मस्का और कटिंग चाय कैसे भूल सकते हैं। अगर आप मुंबई से घूमकर यहां आए हैं और आपको बन मस्का का चस्का चढ़ गया है, तो चलिए हमारी बताई गई इस लिस्ट में एक नजर जरूर डालिएगा। हम आपको ऐसे अड्डों के बारे में बताएंगे, जहां आपको बेहतरीन बन मस्का भी मिलेगा।

सोडा बॉटल ओपनरवाला

bun maska at soda bottle openerwala

यह बॉम्बे ईरानी कैफे दिल्ली के सबसे अच्छे पारसी रेस्तरां में से एक है। यह दिल्ली के एक पॉश इलाके खान मार्केट में स्थित है। आप एक पारसी रेस्तरां को इमेजिन कीजिए और जैसी पिक्चर आपके दिमाग में आएगी, यह बिल्कुल वैसा ही है। पुराने देहाती फर्नीचर, पुराने पारसी परिवारों के चित्र, नीले दरवाजे, पुराने दीवार पोस्टर, प्राचीन कैमरे और मिरर का इंटीरियर इसे काफी अद्भुत बनाता है। आपको यहां पारसी जायका मिलेगा, लेकिन इसके साथ ही मुंबई की लोकप्रिय चाय और बन मस्का भी मिलेगा। इसका स्वाद बिल्कुल कोलाबा वाले फेमस ईरानी कैफे की याद आपको दिला देगा। हां, अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं, तो बाकी पारसी डिशेज का मजा भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन 5 जगहों पर लें सकती हैं चाय का असली मजा, दोस्तों के साथ जरूर जाएं

मनोज टी स्टॉल

बन मस्का और चाय हुई न एक परफेक्ट मॉर्निंग! अगर आप चाणक्यापुरी की तरफ जाएं, तो वहां फेमस पराठे वाले के बगल में एक टी स्टॉल है। उस टी स्टॉल का नाम मनोज टी स्टॉल है। इनकी अदरक और मसाले वाली गर्मागर्म चाय और बटरी बन मस्का सबसे ज्यादा मजेदार होता है। असली मक्खन और बन आपके सुबह और शाम की भूख को मिटाने के लिए बेहतरीन है। यह स्टॉल चाणक्य मॉल की ठीक अपोजिट साइड पर है। सबसे खास बात यह है कि यहां 20 रुपये की चाय और 20 रुपये के बन मस्के में आपका पेट भर जाएगा।

साबिर भाई की चाय

saabir bhai ki chai

बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के पास एक चाय का ठेला है। यह ठेला बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि यहां काम करने वाले लोग अक्सर चाय पीने यहां आते हैं। इसके साथ आपको यहां फैन, मठरी और बन मस्का भी मिलेगा। इस स्टॉल को साबिर भाई की चाय के नाम से जाना जाता है। यहां की मसाला चाय काफी फेमस है। अदरक और साबुत मसालों को कूटकर वो चाय बनाते हैं, जिसे बहुत पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर के पॉपुलर रेस्तरां में अमरीक सुखदेव ढाबा हुआ शामिल, इन 7 भारतीय होटलों को भी मिली खास जगह

रुस्तम

एक बेहद प्यारा और लोकप्रिय कैफे है, रुस्तम्स! यहां पर खाना खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऑरोबिंदो मार्केट में यह कैफे ऑथेंटिक ईरानी और पारसी खाना मिलता है। मैं पहली बार इस कैफे में गई थी, तो मैंने इनकी फेमस ईरानी चाय पी थी। इसके साथ बन मस्के की जोड़ी मुझे बहुत अच्छी लगी थी। इतना ही नहीं, इनका मटन धनसाक, कोलमी नो पुलाव और सोया पैटिस कोई बिना खाए नहीं रह सकता है। मैं आज भी अक्सर बस यहां चाय पीने और कुछ वक्त गुजारने के लिए चली जाती हूं।

पारसी अंजुमन

bun maska in parsi anjuman

यह एक छोटा-सा कैफेटेरिया है। दिल्ली के एएनजेपी इलाके में एक कपल ने 1958 में इस कैफे की स्थापना की थी। मिस्टर और मिसेज बागली का यह कैफे आपको पारसी घर की याद दिलाता है। उनके पति के बाद, यह रेस्तरां मिसेज बागली ने ही चलाया। आज यहां बढ़िया और लजीज पारसी व्ंयजन सर्व किए जाते हैं। शहर के पुराने कैफेटेरिया में इसका नाम आता है और इनकी पात्रा नी मच्छी और मटन कटलेट्स के अलावा चाय और बन मस्का खाना कोई नहीं भूलता है। अगर आप कभी यहां जाएं, तो वक्त निकालकर जाएं। लंच में मेन कोर्स मील लें और शाम को चाय और बन मस्का खाकर ही निकलें।

 

इसके अलावा ऐसे अन्य कई रेस्तरां और कैफे हैं, जहां बेहतरीन बन मस्का और चाय का मजा आप ले सकते हैं। उन अड्डों के बारे में हम आपको आगे बताएंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।