herzindagi
Mud pudding benefits big

खाने में मिट्टी का स्वाद मिल जाए तो खाना सेहतमंद बन जाता है

आयुर्वेद में लिखा है कि खाना जितना आराम से पकता है उतना ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। आधुनिक ज़माने में खाना बनाने की इतनी नई technology आ चुकी हैं कि अब लोग अपनी जड़ों को ही भूलते जा रहे हैं। मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने जैसी बातें तो आज के ज़माने में किसी किस्से कहानी से कम नहीं है लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगी कि इन दिनों उसी पुराने ज़माने की बातें लोगों को दोबारा याद आ रही हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-02, 20:01 IST

खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इस खाने को जब आप मिट्टी के बर्तन में बनाती हैं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आयुर्वेद में लिखा है कि खाना जितना आराम से पकता है उतना ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। आधुनिक ज़माने में खाना बनाने की इतनी नई technology आ चुकी हैं कि अब लोग अपनी जड़ों को ही भूलते जा रहे हैं। मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने जैसी बातें तो आज के ज़माने में किसी किस्से कहानी से कम नहीं है लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगी कि इन दिनों उसी पुराने ज़माने की बातें लोगों को दोबारा याद आ रही हैं। खाना बनाने का वही पुराना तरीका नए ज़माने के लोग अपना रहे हैं। मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने ले लेकर उसे मिट्टी के बर्तनों में परोसना और मिट्टी के बर्तन में ही खाना खाना लोगों को पसंद आने लगा है। बाज़ार में इन दिनों आसानी से मिट्टी के high-quality बर्तन मिलते हैं। Online भी आप ये बर्तन आसानी से खरीद सकती हैं आप पहले इनके फायदे जान लीजिए ताकि इन्हे खरीदने की जरूरत आपको समझ में आ जाए। 

मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने के फायदे 

आज के ज़माने में जहां लड़कियां रसोई का काम करना ही नहीं जानती ऐसे में मिट्टी के बर्तन में खाना बनाना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाएगा लेकिन एक बार अगर आप उसके फायदे जान लेंगी तो थोड़ी ज्यादा मेहनत करने में भी आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। मिट्टी के तवे पर जब आप रोटी बनाती है तो ना सिर्फ ज्यादा स्वादिष्ट बनती है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद भी होती है। रोटी में मिट्टी का स्वाद आपकी भूख बढ़ा देता है। मिट्टी के तवे पर रोटी धीरे-धीरे सिकती हैं जिस वजह से इसमें पूरे पौषक तत्त्व बने रहते हैं। आयुर्वेद में लिखा है कि खाना आप जितना आराम से पकाएं और जितना आराम से खाएं वो आपकी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। 

Read more: लोहे की कड़ाही में पकाएं राजस्थानी भरवां करेले

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से आपको कभी भी गैस की परेशानी नहीं होती। रिसर्च में ये सामने आया है कि आटा मिट्टी के तवे से पोषक-तत्वों को absorb कर लेता है जिससे रोटी खाने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है। मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से आपकी बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ जाती है। 

मिट्टी के तवे पर खाना बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

Mud pudding mitti tava

  • रोटी बनाने से 10 मिनट पहले आप मिट्टी के तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। मिट्टी के तवे पर धीमी आंच पर ही गर्म करें तेज आंच पर मिट्टी का तवा चटक जाता है। 
  • मिट्टी के तवे पर रोटी धीरे-धीरे सिकती है इसलिए आप जल्दबाज़ी में मिट्टी के तवे पर रोटी ना पकाएं। 
  • जब रोटी पका लें तो तवे को ठंडा करने के लिए पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें दोबारा रोटी बनाने के लिए भी आप इसे साबुन और पानी से साफ ना करें बल्कि इसे किसी साफ कपड़े से साफ करके इस पर दोबारा रोटी बना लें।

 Read more: ढाबे के स्वाद में ऐसा क्या था खास कि आज 5 रेस्टोरेंट की मालिक है दुआ फैमिली

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।