अगर आपसे अपने फेवरेट स्ट्रीट फूड के बारे में बताने को कहा जाए तो आप शायद सबसे पहले गोलगप्पे का ही नाम लेंगी। गोलगप्पे का तीखा-मीठा स्वाद आपको जो जायका देता है, वह किसी भी दूसरे स्ट्रीट फूड में नहीं मिलता। हम जानते हैं गोलगप्पे के नाम से आपके मुंह में पानी आने लगता है। उत्तर भारत के हर शहर में गलियों में मिल जाने वाले इस फेमस स्ट्रीट फूड की महिलाएं खासतौर पर दीवानी हैं।
अलग-अलग राज्यों में गोलगप्पे के अलग-अलग नाम सुनने को मिलते हैं। मध्यकाम में सुल्तान इन्हें पाने के बताशे कहा करते थे। अगर आज के समय की बात करें तो उत्तरी भारत में इसे पानी पूड़ी के नाम से जाना जाता है तो वहीं बिहार और ओडिशा में इसे गुपचुप कहा जाता है। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां इसे पुचका के नाम से जाना जाता है। पुचका की दीवानगी कोलकाता में इस कदर है कि यहां शाम को रोजाना लोग पुचका का मजा लेते हुए दिखाई देते हैं।
वैसे कोलकाता के पुचका का स्वाद है भी देशभर से अनूठा। जो यहां के पुचका का स्वाद एक बार चख ले, वह यहां बार-बार आना चाहेगा। आइए जानते हैं कि कोलकाता में आपको कहां-कहां टेस्टी पुचका खाने को मिल जाएगा-
यहां धनिया, अजवाइन, सौंफ, जीरा, कसूरी मेथी जैसे मसालों का स्वाद आपको गोलगप्पे में मिलता है, इसीलिए इनका टेस्ट आम गोलगप्पों से काफी अलग हो जाता है। अमूमन वरदान मार्केट में 20 रुपये में 6 पुचका मिलते हैं। हालांकि इनकी कीमत ज्यादा है, लेकिन स्वाद के मामले में इनका कोई तोड़ नहीं है। ये पुचका बुर्राबाजार से महंगे हैं और इन्हें खाते ही आपकी स्वाद ग्रंथियां जाग जाएंगी।
यहां के दिलीप दा के पुचका इतने लोकप्रिय हैं कि इनका स्वाद चखने के लिए यहां लोग दूर-दूर से आते हैं। पुचका के अलावा यहां का चुरमुर (40 रुपये), और रगड़ा चाट (40 रुपये) भी काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन दिलीप दा का बेस्ट आइटम है दही पुचका। मीठी चटनी वाले इस पुचका में खजूर, मैंगो पल्प और पुदीना का भी फ्लेवर होता है। साथ ही पुचका के पानी में खटाई डाली जाती है। एक समय में यहां मारवाड़ी लोग पुचका खाने के लिए ज्यादा आते थे, लेकिन अब यहां बंगाली लोग भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
Read more : ऐसे बनाएं पनीर शिमला मिर्च की टेस्टी रेसिपी
यहां ननकू राम के पुचका काफी फेमस हैं। हालांकि इनके पुचकों की रेसिपी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाता है, लेकिन इनके पुचकों में गजब का स्वाद आता है। जब इनके यहां आप पुचका खाएं तो आपको पुदीना, मेथी या हींग का अनूठा स्वाद महसूस हो सकता है। लेकिन एक बार यहां के पुचकों का स्वाद लेने के बाद यहां ग्राहक बार-बार आना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि गोलगप्पे के लिए मसाला ये अपने घर पर ही तैयार करते हैं।
अगर आप जैन धर्म को मानने वालों में से हैं और उबले हुए आलू वाले पुचके आप नहीं खातीं तो आपको चक्रबेरिया के पुचकों का स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए। यहां पुचकों के लिए आलू की जगह उबले हुए कच्चे केले इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि यहां दूसरे संप्रदाय के लोग नहीं आते। यहां के पुचका काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और यहां आलू वाले पुचकों का ऑप्शन भी लोगों को मिलता है। लेकिन जैन लोगों के लिए पुचका बनाने में अलग मसालों का इस्तेमाल होता है।
यहां बिजय प्रकाश के पुचका का स्वाद दूर-दूर तक फेमस है। यहां पुचकों का दाम बहुत ज्यादा नहीं है। हालांकि यहां पुचका का साइज दूसरे शहरों के मुकाबले कुछ बड़ा नजर आता है, लेकिन इनका स्वाद ऐसा है कि बार-बार खाने को जी चाहे।' हालांकि इस इलाके में पुचका कई दुकानों पर मिल जाता है, लेकिन बिजय प्रकाश के यहां पुचका के लिए सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।