अगर आप भी समोसा चाट खाने की हैं शौकीन तो दिल्ली की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

आज हम आपको इस लेख में दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां का समोसा चाट बहुत ही टेस्टी होता है।

samosa chaat in delhi in hindi

जब बात बाहर के खाने की आए तो समोसे का जिक्र न हो तो मजा नहीं आता। आपको भी समोसे बहुत पसंद होंगे। लेकिन क्या आपने समोसा चाट खाया है? जी हां समोसा चाट। बाकी चाट की तरह समोसा चाट भी होता है जो कहीं दही के साथ परोसा जाता है तो कहीं छोले की सब्जी के साथ।

अगर आप भी समोसा चाट खाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको इस लेख में दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर बहुत ही टेस्टी समोसा चाट मिलता है। आइए जानते इन जगहों के बारे में।

वैष्णव चाट भंडार

vaishnav chaat bhandar shop

कमला नगर पर स्थित वैष्णव चाट भंडार की दुकान बहुत ही फेमस है और यहां के समोसा चाट का स्वाद तो सबकी जुबां पर है। अगर आप रक बार यहां समोसा चाट खा लें तो बार बार यही आएंगे। कमल नगर वैसे भी दिल्ली की फेमस मार्केट में से एक है और अगर आपका प्लान यह जाने का बन रहा है तो वैष्णव चाट भंडार के समोसा चाट को जरूर ट्राई करें। यहां का पता है- 93-E, कोल्हापुर रोड, कमला नगर, दिल्ली-110007

इसे जूरूर पढ़ें-दिल्ली में लजीज समोसे खाने हों, तो इन ठिकानों का करें रुख

उत्तम समोसा जंक्शन

उत्तम समोसा जंक्शन सिविल लाइंस पर स्थित है। अगर आप नॉर्थ कैंपस की छात्रा हैं तो आपने जरूर ही इसके समोसा चाट को खाया होगा(दो तरीकों से बनाएं स्वादिष्ट समोसे)। हरी चटनी के साथ इस समोसे का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप सिविल लाइंस से गुजर रहे हैं तो एक बार उत्तम समोसा जंक्शन के समोसा चाट को जरूर खाएं। यहां का पता है- दिल्ली विधान सभा के पीछे, खयबर पास, सिविल लाइंस, नई दिल्ली, दिल्ली- 110054

राजू चाट भंडार

raju chaat bhandar

अशोक विहार का राजू चाट भंडार बहुत ही फेमस है और यह का हर एक चाट बहुत ही टेस्टी। अगर आपने यहां का चाट चख लिया तो आपको यहां के चाट की आदत पड़ जाएगी(दिल्ली की इन जगहों पर उठाएं चाट का मजा)। यहां का समोसा चाट बहुत ही टेस्टी होता है। अगर आप अशोक विहार जाती हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। अगर आपका प्लान अशोक विहार जाने का बन रहा है और साथ ही राजू चाट भंडार भी तो इसका पता है- 76, स्वामी नारायण मार्ग, ब्लॉक ए, अशोक विहार, दिल्ली- 110054

भल्ला किंग

bhalla king

भल्ला किंग लाजपत नगर में है और अगर आप इस हफ्ते शॉपिंग के लिए लाजपत नगर जा रही हैं तो भल्ला किंग के समोसा चाट को जरूर खाएं। वैसे तो यह के भल्ले(ऐसे बनाएं दही भल्ले) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं लेकिन यहां का समोसा चाट का स्वाद भी कम नहीं होता है। भल्ला किंग का पता है- K-41, नियर होम साज़ ब्लॉक K, लाजपत नगर II, लाजपत नगर नई दिल्ली- 110024

इसे जूरूर पढ़ें-समोसे के दिलचस्प इतिहास के बारे में जानिए

आपने पहली बार समोसा चाट कहां खाया था? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image credit- freepik, zomato

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP