वह लोग को नॉन वेज खाते हैं वह हर जगह की फेमस नॉन वेज डिश को एक बार जरूर खाते हैं। हर जगह के खाने का अपना स्वाद और खासियत होती है। इसलिए आज हम आपको दिल्ली की उन बेस्ट जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां का बटर चिकन बहुत ही ज्यादा लजीज होता है। इतना ज्यादा की आप एक बार खान के बाद बार-बार यहां जरूर जाएंगे। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
गुलाटी रेस्टोरेंट
साल खत्म होने को है और आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ जरूर घूमने जाएंगे। अगर आपका प्लान इंडिया गेट के आसपास जाने का बन रहा है तो गुलाटी रेस्टोरेंट जरूर जाएं। यहां का बटर चिकन बहुत ही फेमस है क्योंकि यह क्रीमी भी होता है और स्वादिष्ट भी।
यह अंदर से बहुत ही अच्छा है और बड़े परिवार के लिए भी अच्छा है। यहां जाने का पता है- 6, पंडारा रोड, मार्केट, नियर इंडिया गेट, नई दिल्ली, दिल्ली- 110003
इसे जरूर पढ़ें-वीकेंड पर नोएडा की इन जगहों पर उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
ढाबा- ए पंजाबी थीम रेस्टोरेंट
आप पंजाबी हो या नहीं लेकिन यह जाकर आपको पूरा पंजाबी वाला फील आने वाला है। यह का स्वादिष्ट खाना और पंजाबी एम्बिएंस हर किसी को पसंद आ जाए। अगर बटर चिकन(जानें बटर चिकन की दिलचस्प कहानी) आपका पसंदीदा है तो यहां जरूर जाएं।
आप अगर एक बार यहां का बटर चिकन खा लेंगे तो बाकी जगहों का नाम भूल जाएंगे। यहां जाने का पता है- ए-5, ब्लॉक-ए विशाल एनक्लेव, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली, दिल्ली- 110027
मोती महल रेस्टोरेंट
मुंह में पानी ले देने वाला यह का बटर चिकन अगर आपने एक बार खा लिया तो उंगलियों को चाटते रह जाएंगे। शादियों का सीजन शुरू हो गया है और शॉपिंग के लिए आप चांदनी चौक जरूर जाएंगी।(चांदनी चौक के पॉपुलर स्ट्रीट फूड)
अगर आप चांदनी चौक जाने की सोच रही हैं तो मोती महल जरूर जाएं। यहां का पता है- 3704 नेताजी सुभाष मार्ग, नियर चांदनी चौक, दरिया गंज, नई दिल्ली, दिल्ली- 110002
काके दा होटल
दिल्ली के कनॉट प्लेस के इस रेस्टोरेंट में अगर आप नहीं गए हैं तो अब जरूर जाएं। 1931 से चल रहा यह रेस्टोरेंट बहुत ही टेस्टी बटर चिकन सर्व करता है। अगर आपका प्लान कनॉट प्लेस जाने का बन रहा है तो तो काके दा होटल जरूर जाएं।(जानें बटर चिकन बनाने की बेस्ट रेसिपी)
यह आपको बहुत ही टेस्टी बटर चिकन मिलेगा जिसे आप खाते रह जानेंगे। यह जाने का पता है- शॉप नंबर- 67, मुनिसिपल मार्केट, कनॉट लेन, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली- 110001
इसे जरूर पढ़ें-कनॉट प्लेस की इन जगहों पर सिर्फ 100 रुपए में उठाएं चाइनीज से लेकर इंडियन व्यंजनों का लुत्फ
आपको कहां का बटर चिकन पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- zomato
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों