दिल्ली केवल पर्यटन स्थलों ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब खाने के लिए भी फेमस है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो दिल्ली में ट्रैवल केवल मजेदार खाने के लिए करते हैं।
यहां का स्ट्रीट फूड और मुगलई खाना एक बार आपने खा लिया, तो आप भी बार-बार यहां आने को मजबूर हो जाएंगे। मुगलई खाने में सबसे खास माना जाता है, बटर चिकन कबाब।
अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में इसके लिए कोई खास जगह ढूंढ रहे हैं, तोइन जगहों पर जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां का नॉनवेज खाना आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
करीम, जामा मस्जिद (Karim’s, Jama Masjid)
करीम का नाम तो दिल्ली का हर निवासी बड़े ही अच्छे से जानता है। क्योंकि यह जगह नॉन वेज खाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां का नॉनवेज खाना आपको बेहद पसंद आएगा। शहर में सबसे अच्छा बटर चिकन देने के लिए इस रेस्टोरेंटका नाम अक्सर लिया जाता है। (पुरानी दिल्ली के 5 फेमस स्ट्रीट फूड)
इसे भी पढ़ें-Mere Shehar Ka Jalwa: दिल्ली की इन सड़कों पर रात 12 बजे के बाद भी मिलेगा गर्मागर्म खाना
चंगेजी चिकन, करोल बाग (Changezi Chicken, Karol Bagh)
यहां जाकर भले ही आपको एक अच्छे रेस्टोरेंट वाली फीलिंग नहीं आएगी। लेकिन स्वादिष्ट नॉनवेज खाने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। चंगेजी चिकन पूरी दिल्ली में बटर चिकन के लिए सबसे ज्यादा फेमस माना जाता है।
इसलिए अगर आप दिल्ली में टेस्टी चिकन बटर की जगह ढूंढ रहे हैं, तो करोल बाग में आप यहां आ सकते हैं। (यहां मिलते हैं बेस्ट कबाब)
इसे भी पढ़ें- मोमोज खाने के हैं शौकीन, तो दिल्ली के इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
मोती महल, दरियागंज (Moti Mahal, Daryaganj)
यहां का बटर चिकन कबाब लोगों को काफी पसंद आता है। पिछले कुछ समय से लोगों की भीड़ यहां अधिक देखी जा रही है। अगर आप भी बटर चिकन खाने के लिए अच्छी लोकेशन ढूंढ रही हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
इसके अलावा आपचांदनी चौक के लखौरी-हवेली धरमपुरा, पंडोरा रोड पर स्थित गुलाटी, कनॉट प्लेस में मीनाररेस्टोरेंट में जाकर नॉनवेज खाने का मजा उठा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों