अगर आपसे आपकी मम्मी कहे कि आज खाने में पनीर बना है तो यकीनन आप खुश हो जाते होंगे। आखिर क्यों ना हों पनीर होता ही इतना टेस्टी है। शाही से लेकर पालक पनीर तक ये सब्जियां हर खास मौके पर तैयार की जाती हैं, लेकिन क्या हो जब पनीर मुंह में पिघले नहीं? शायद आपका पूरा मूड खराब हो जाए। अगर आप घर पर पनीर बनाती हैं और यह सॉफ्ट नहीं होता है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ टिप्स फॉलो कर आप बाजार जैसा सॉफ्ट पनीर आसानी से बना सकती हैं।
यह बात हम सभी जानते हैं कि किसी भी चीज को करने का एक तरीका होता है। अगर प्रकिया स्टेप बाय स्टेप फॉलो न की जाए तो रिजल्ट अच्छे नहीं होते हैं। यह बात खाना बनाने पर भी लागू होती है। अगर आप पनीर को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं तो केवल दूध उबलने के बाद ही इसमें नींबू का रस डालें। ज्यादातर महिलाएं यह गलती करती हैं कि वह पहले ही दूध में नींबू का रस निचोड़ कर डाल देती हैं। इस कारण से भी पनीर का स्वाद और टेक्सचर दोनों पर असर पड़ता है।
बाजार जैसा सॉफ्ट पनीर बनाने के लिए आप नींबू की जगह अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध को फाड़ने के लिए इसमें दही मिलाएं। इसके बाद जब दूध फटने लगे तब इसमें थोड़ा सा मक्खन डालें। इसके बाद आप पाएंगी कि पनीर बेहद मुलायम हो गया है और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आपने यह घर पर ही बनाया है। (किचन से जुड़े हैक्स)
इसे भी पढ़ें:घर में सिर्फ दो चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पनीर, जानें आसान रेसिपी
पनीर बनाते समय एक गलती सबसे सामान्य है। अक्सर महिलाएं दूध फट जाने के बावजूद भी इसे पकाती रहती हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके कारण पनीर सख्त और दानेदार हो जाएगा। इसलिए जैसी ही दूध फट जाए गैस तुरंत बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। गैस ऑफ करने के बाद भी काफी गर्म रहता है, इसलिए दूध ज्यादा न पके इसके लिए आप इसमें आइस क्यूब्स डाल सकती हैं। (पनीर को फ्रेश कैसे रखें)
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: फटे हुए दूध के पानी को 3 तरह से किया जा सकता है यूज
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।