नाश्ते में बनाएं देसी Mac and Cheese, इसका स्वाद करेंगे वेस्टर्न वर्जन को फेल

मैक एंड चीज एक ऐसी वेस्टर्न डिश है, जिसे  भारत में भी खूब चाव से खाया जाता है। ऐसा कहते हैं इसे 13th सेंचुरी में इटली में बनाया गया था और तब से दुनिया भर में यह लोकप्रिय है। आज हम भी आपको इसकी रेसिपी बताएंगे, लेकिन इसमें होगा मजेदार ट्विस्ट।

 
spicy mac and cheese recipe

मैक एंड चीज से बढ़िया कॉम्बिनेशन नहीं हो सकता है। इसे आप भले ही नाश्ते में खाएं या फिर स्नैक्स में खाएं, यह दिन के किसी भी समय अच्छा लगता है। एक सादी से बॉयल्ड मैकरोनी में चीज़ और सीजनिंग डालकर इतना बढ़िया ऐपेटाइजर बन सकता है, यह कैसे किसी के ध्यान में आया होगा। मैक एन चीज के ओरिजन के बारे में कोई नहीं जानता है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि पहली रेसिपी 13वीं शताब्दी में दक्षिणी इटली से आई थी। इसमें खमीर उठे हुए आटे से बने लसानिया के शीट होते थे जिन्हें फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता था और फिर उबाला जाता था और कद्दूकस किए हुए पनीर और सीजनिंग के साथ मिलाकर सर्व किया जाता था।

यह व्यंजन इतना लोकप्रिय है कि इसके लिए एक Holiday तक तय है।। लोग 14 जुलाई को नेशनल मैकरोनी और चीज डे मनाते हैं। यह दुनिया भर में इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके अल-अलग वर्जन बनने लगे।

हमने सोचा आज आपको भी इसका एक अलग वर्जन बताएं। आप घर भी मिनटों में मैक एंड चीज बना सकते हैं। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट यह है कि इसे देसी स्वाद के अनुसार बनाया जाएगा। आप इसमें तीखा और चटपटा स्वाद शामिल कर सकते हैं। इस रेसिपी को कैसे बनाना है, आइए जानें।

इसे भी पढ़ें: बनाते वक्त पैन में चिपक जाती है मैकरोनी? तो काम आएंगे ये टिप्स

मैक एंड चीज बनाने का तरीका-

mac and cheese banane ka tareeka

  • इसके लिए मैकरोनी होना जरूरी है। अगर आप सिर्फ अपने लिए यह रेसिपी बना रहे हैं, तो 200 ग्राम मैकरोनी काफी है। मैकरोनी को साफ करके उसे उबाल लें।
  • एक पैन में पानी डालें और जब उसमें उबाल आ जाए, तो उसमें चुटकी भर नमक और तेल डालकर गर्म करें। इसमें मैकरोनी डालकर 80 प्रतिशत पका लें। मैकरोनी को निकालकर ठंडे पानी में 2-3 बार धोकर एक प्लेट में फैलाकर रख दें।
  • इसके बाद एक पैन में 2-3 बड़ा चम्मच बटर डालकर गर्म करें। बटर गर्म हो जाए, तो उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसके बाद, लहसुन और प्याज डालकर अच्छी तरह से भून लें।
  • प्याज जब सुनहरा हो जाए, तो उसमें टोमैटो की प्यूरी डालकर 2-3 मिनट तक भूनकर पकाएं।
  • अब पैन में टोमैटो सॉस, नमक, श्रीराचा सॉस, पिज्जा की सीजनिंग, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, पेरी-पेरी पाउडर और थोड़ा-सा शुगर डालकर मिक्स कर लें।
  • इसे अच्छी तरह पकाने के इसमें ताजी क्रीम और मॉजरेला चीज डालकर ढककर 1 मिनट पकाएं। अब इसमें मैकरोनी डालकर मिला लें और ढककर 2 मिनट पकाएं।
  • ऊपर से चेडर और मॉजरेला चीज फैलाकर कुछ सेकंड ढककर पकाएं। आपका चटपटा, तीखा और देसी मैक एंड चीज तैयार है।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

स्पाइसी मैक एंड चीज Recipe Card

आइए आज आपको बताएं कि चटपटा और तीखा मैक एंड चीज कैसे बनेगा।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Low
  • Course: Appetisers
  • Calories: 175
  • Cuisine: Italian
  • Author: Ankita Bangwal

सामग्री

  • मैकरोनी उबालने के लिए: 2 कप मैकरोनी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच तेल
  • चीज सॉस बनाने के लिए: 2-3 बड़े चम्मच बटर
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा गार्लिक
  • 1/4 कप बारीक कटा प्याज
  • 1/4 कप टोमैटो प्यूरी
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच श्रीराचा सॉस
  • चिली फ्लेक्स
  • 1/2 छोटा चम्मच पिज्जा सीजनिंग
  • स्वादानुसार काली मिर्च
  • 1 चम्मच पेरी-पेरी
  • 1/2 चम्मच शुगर
  • 1/2 कप क्रीम
  • 2 क्यूब्स चेडर चीज
  • 1/4 मॉजरेला चीज

विधि

  • Step 1 :

    पहले मैकरोनी को उबालकर एक प्लेट में फैला लें।

  • Step 2 :

    अब पैन में मक्खन डालकर गर्म करो और उसमें गार्लिक, हरी मिर्च और प्याज डालकर भून लें।

  • Step 3 :

    अब पैन में टोमैटो प्यूरी के साथ बाकी मसाले डालकर मिक्स करें।

  • Step 4 :

    क्रीम और चीज डालने के बाद मैकरोनी डालें और फिर ढककर कुछ सेकंड पकाएं।

  • Step 5 :

    आखिर में चीज ऊपर से डालें और ढककर चीज पिघलने दें। आपका मैक एंड चीज तैयार है।