शादियों में, चाट की दुकान में, मार्केट में आपको मूंग दाल का चीला अकसर खाने के लिए मिलता है। इसे एक बार खाने के बाद आप इसे दोबारा खाना भी पसंद करते हैं। एक तो इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है और दूसरा ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाला चीला कितना hygienic है ये तो आप नहीं जानती होंगी लेकिन आप घर में इसे अच्छे से बनाकर खा भी सकती हैं और खिला भी सकती हैं। इसे आप अपने बच्चे के लंच बॉक्स में भी पैक करके दे सकती हैं। सुबह का ब्रेकफास्ट या शाम की चाय और नाशता भी चीले के साथ किया जा सकता है। आपके घर अगर मेहमान आ रहे हैं तो भी आप उन्हे मूंग दाल का चीला बनाकर खिला सकती हैं। इसका स्वाद समोसे से भी अच्छा होता है और ये healthy भी होता है।
मूंग दाल का चीला बनाने की सामग्री
- मूंग दाल- 2 कप
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- धनिया- 50 ग्राम बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- चीला तलने के लिए
- मशरूम- 100 ग्राम बारीक कटा हुआ
- पनीर- 100 ग्राम
- काली मिर्च- फ्रेश पीसी हुई स्वादानुसार
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- हल्दी- 2 चुटकी
मूंग दाल चीला बनाने की विधि
- सबसे पहले इसे बनाने के लिए मूंग दाल को अच्छे से पानी में धो लें। फिर इसे पानी में 4-5 घंटों के लिए भिगों दें।
- अब इसे इसे मिक्सी में पीस लें। मूंग दाल का पेस्ट बन जाएगा। इसे अच्छे से पीसें नहीं तो साबुत दाल का स्वाद आपके चीले का स्वाद बिगाड़ देगा।
- अब इसमें आप बारीक कटा हुआ धनिया, हरी मिर्ची, मशरूम, प्याज, काली मिर्च, नमक सब मिला दें और फिर इस पेस्ट को अच्छे से फेंट लें।
- अब आप गैस पर तवे को गर्म करें।
- तवे पर एक चम्मच तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें बड़े चम्मच से मूंग दाल का पेस्ट डालें और उसे फैला दें।
- गैस को धीमा करें और चीले के चारों तरफ साइड से तेल डालें।
- जब चीला एक तरफ से सिक जाए तब आप इसे पल्टा दें।
- चीला पलटाने के बाद आप फिर से चारों तरफ चम्मच से थोड़ा तेल डालें।
- चीले के दोनों तरफ से अच्छे से सेकें।
- ज्यादा सेकने से चीला कुरकुरा और क्रिस्पी हो जाएगा।
Read more:दही भल्ले की रेसिपी जानिये
अब आप इसे तवे से उतार कर हरी चटनी, इमली की चटनी या फिर रायते के साथ सर्व करें।
सर्दियों में मूंग दाल का चीला बहुत स्वाद लगता है। लोग इसे शाम के समय चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। इसे आप स्नैक्स की तरह या फिर ब्रेकफास्ट की तरह भी खा सकती हैं।
मूंग दाल के फायदे
मूंग दाल सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। ये पचने में आसान होती है इसलिए इस दाल का फ्राइड चीला भी healthy होता है। इसकी खिचड़ी भी बनती है। ये आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है इसके face pack भी बहुत लाभदायी होते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों