Thu Feb 19, 2026 | Updated 12:33 PM IST
herzindagi
pomegranate margarita juice at home main

National Margarita Day 2020: घर पर मेहमानों के लिए बनाएं पोमेग्रेनेट मार्गरीटा ड्रिंक

टेस्टी, स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है पोमेग्रेनेट मार्गरीटा ड्रिंक, जानें इसे बनाने की रेसिपी 
Editorial
Updated:- 2020-02-22, 11:49 IST

ये हम सब को मालूम हैं कि अनार खाने से शरीर को कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलते हैं। दूसरे फलों की अपेक्षा इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती क्योंकि इससे शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है। हम आपको आज रेसिपी ऑफ द डे में अनार से बनने वाले पोमेग्रेनेट मार्गरीटा जूस की एक ऐसी टेस्टी और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो घर पर होने वाली पार्टी में मेहमानों को आप सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पोमेग्रेनेट मार्गरीटा रेसिपी Recipe Card

टेस्टी और स्वादिष्ट है पोमेग्रेनेट मार्गरीटा

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • अनार का जूस- 300 (ml) एम एल
  • आइस क्‍यूब्‍स-10 से 11
  • संतरे का जूस- 1/4 कप
  • नींबू का रस- 1 पीस का
  • अनार के दाने- गार्निश के लिये
  • नमक-पोमेग्रेनेट मार्गरीटा जूस के किनारे सजाने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मिक्सर में पोमेग्रेनेट जूस, नींबू का रस, आइस क्‍यूब्‍स, अनार का जूस और संतरे के जूस को अच्छे से मिक्स कर ले।

  2. Step 2:

    अब इसके बाद एक बर्तन में जरूरत के हिसाब से नमक को फैला कर रखिए, फैलाए हुए नामक के उपर से गिलास को उल्टा कर प्रेस करे ताकि गिलास के चारों तरफ नमक लग जाए

  3. Step 3:

    अब आप गिलास में मिक्स किए हुए मार्गरीटा जूस को डालिए। गिलास में जूस डालने के बाद ऊपर से अनार के दाने से ड्रिंक को गार्निश कीजिए।

  4. Step 4:

    पोमेग्रेनेट मार्गरीटा ड्रींक सर्व करने के लिए तैयार है। आप चाहे तो आइस क्‍यूब्‍स को मिक्स ना कर के उपर से भी डाल सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।