जब हम भारतीय व्यंजनों की बात करते हैं, तो करी या ग्रेवी को जरूरी शामिल किया जाता है। ग्रेवी को खास मसालों से बनाया जाता है, जिसमें ऊपर से सजावट के लिए धनिया के पत्ते, बीज या फिर नींबू डाला जाता है। करी या ग्रेवी हर व्यंजन का भी स्वाद बढ़ाने का काम करती है, जिसे अलग-अलग से बनाया जा सकता है।
मगर अगर आपको पता लग जाए एक ऐसी ग्रेवी के बारे में जिसे एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 50 व्यंजनों में इस्तेमाल की जा सकती है? अगर नहीं तो आपको बता दें मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही मैजिक ग्रेवी की रेसिपी अपने फैंस के साथ साझा की है, जिसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है।
क्या है मैजिक ग्रेवी?
मैजिक ग्रेवी एक ऐसी सीक्रेट रेसिपी है वेज से लेकर नॉन वेज व्यंजनबनाने के लिए फॉलो किया जा सकता है।आपको छोले बनाने हो, कोफ्ते बनाने हो, आलू मटर बनाना हो या फिर कोई देसी व्यंजन..... आप अपनी डिश को और भी अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए मैजिक ग्रेवी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ग्रेवी में हो गया है ज्यादा पानी तो गाढ़ा करने के लिए आजमाएं ये सीक्रेट हैक्स
मैजिक ग्रेवी बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
- 4 बड़े- प्याज
- 8 बड़े- लाल टमाटर
- 4 इंच- अदरक
- 6, 8- हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच- लहसुन का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच- धनिया पाउडर
- 1 चम्मच- हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच- गरम मसाला पाउडर
- 1 छोटा चम्मच- अजवाइन
- 1 चम्मच- जीरा
- 2 इंच- दालचीनी
- 3- तेजपत्ता
- 6- हरी इलायची
- 8- लौंग
- 15- काजू
- 1 चम्मच- नमक
- आधा कप- तेल
मैजिक ग्रेवी बनाने का तरीका
- सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और अदरक को बारीक काट लें। फिर टमाटर को धोकर करें और एक कटोरे में पिसे हुए मसालों को निकाल लें।
- फिर एक कप पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस दौरान एक पैन में तेल गर्म करें और सारे मसाले डालकर हल्की आंच पर पकाएं।
- अब नमक डालकर पेस्ट को उबालने दें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और धीमी आंच पर हल्का रंग आने तक भून लें।
- कटा हुआ अदरक और मिर्च डालें। मसाले का पेस्ट डालें और तब तक पकाएं जब तक कि तेल ग्रेवी के ऊपर न आ जाए। (टमाटर की किस्मों के बारे में जानें)
- अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गूदेदार न हो जाएं। टमाटर डालने के बाद ग्रेवी का रंग डार्क हो जाएगा।
- अब काजू का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल करें। इसमें आप सब्जी डालकर भी बना सकते हैं।
ग्रेवी बनाने के हैक्स
- ग्रेवी से पानी की मात्रा को कम करने के लिए हम कुछ इंग्रीटिएट्स मिला सकते हैं जैसे- आलू, आटा, वेजिटेबल।
- आप ग्रेवी में काजू का पेस्ट भी डाल सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी ग्रेवी गाढ़ी होगी बल्कि ज्यादा टेस्टी भी बनेगी।
- आप गाढ़ी ग्रेवी बनाने के लिए दही और ताजी मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप ग्रेवी में प्याज-टमाटर के साथ-साथ इसमें मूंगफली भी डाल सकते हैं।
हमें उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। अगर आपके पास ग्रेवी गाढ़ी करने के अन्य टिप्स हैं तो हमें कमेंट कर बताएं। इसी तरह के फूड टिप्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों