घर पर बनाएं लच्छेदार रेशमी पराठा, स्वाद ऐसा ऑनलाइन ऑर्डर करना भूल जाएंगी

अगर आप ब्रेकफास्ट में एक ही तरह के पराठे खाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार रेशमी और लच्छेदार रेसिपी ट्राई करें। यह इतना मुलायम होता है कि आप बार-बार खाना पसंद करेंगी।
image

हर रोज वही नाश्ता.. जिसे खाते-खाते न सिर्फ घर वाले, बल्कि हम बनाते-बनाते भी थक जाते हैं। हमारे समझ ही नहीं आता कि ऐसा बनाया जाए, जिससे पेट भी भर जाए और देर तक भूख का भी एहसास भी कम हो जाए। हालांकि, इसके लिए पराठे से बेहतर कुछ नहीं हो सकता, लेकिन रेशमी पराठा आम पराठे से थोड़ा अलग होता है।

इसमें खास तरीके से आटा बेलकर परतें बनाई जाती हैं, जो पकते वक्त लच्छेदार टेक्सचर देती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके घर पर भी होटल जैसा पराठा बने या कुछ नया बनाया जाए, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।इस आसान विधि से आप हर बार परफेक्ट रेशमी पराठा बना पाएंगी।

रेशमी पराठा की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर एक बाउल में गेहूं का आटा, मैदा और नमक छान लें।

easy tips to make summer friendly paratha in hindi

  • अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। फिर आटे को ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें। अब आटे लेकर लोइयां बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें-पराठे में मिक्स करें ये खास इंग्रेडिएंट्स, खाने का स्वाद बढ़ जाएगा दोगुना

  • एक-एक करके लोई लें और फिर पतला-पतला बेल लें। फिर उस पर घी लगाएं और थोड़ा सूखा आटा छिड़कें। अब इसे प्लीट्स की तरह मोड़ें और गोल घुमा कर पेड़ा जैसा बनाएं।
  • इसे थोड़ी देर रख दें, ताकि परतें सेट हो जाएं। अब इस घुमाए हुए पेड़े को हल्के हाथों से बेलें। ध्यान रखें कि ज्यादा दबाएं नहीं, वरना परतें खत्म हो जाएंगी।
  • गर्म तवे पर पराठा डालें। दोनों तरफ से हल्की आंच पर सुनहरा होने तक सेंकें। दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंकें और तेल लगाकर क्रिस्पी बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें-पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम

  • अब एक प्लेट में निकालें और चटनी या चाय के साथ सर्व करें। अगर आप चाहें तो ऊपर से मक्खन डालकर भी सर्व कर सकती हैं।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

लच्छेदार रेशमी पराठा Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें लच्छेदार रेशमी पराठा।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • मैदा- आधा कप
  • हरी मिर्च- 4
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • तेल- जरूरत के अनुसार

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।

  • Step 2 :

    अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।

  • Step 3 :

    एक-एक करके लोई लें और फिर पतला-पतला बेल लें।

  • Step 4 :

    अब इसे प्लीट्स की तरह मोड़ें और गोल घुमा कर पेड़ा जैसा बनाएं।

  • Step 5 :

    गर्म तवे पर पराठा डालें। दोनों तरफ से हल्की आंच पर सुनहरा होने तक सेंकें।

  • Step 6 :

    अब एक प्लेट में निकालें और चटनी या चाय के साथ सर्व करें।