घर पर बनाना चाहते हैं स्वादिष्ट दाल, तो इन टिप्स को करें फॉलो

आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से बिल्कुल परफेक्ट दाल वड़ा तैयार किया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

 
how to make perfect dal vada

वड़ा एक ऐसा स्नैक्स है जिसे ब्रेकफास्ट या लंच में सर्व किया जाता है। यही वजह है कि आज मार्केट में इसकी कई वैरायटीज मौजूद हैं, जिन्हें अपने हिसाब से तैयार किया जा सकता है। कई लोग घर पर वड़ा बनाते हैं, तो कुछ लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं।

बाहर का इसलिए क्योंकि अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि वह परफेक्ट दाल का वड़ा नहीं बना पाते हैं। हमें ऐसा लगता है कि क्रिस्पी और स्पंजी वड़ा बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है, जबकि ऐसा नहीं है। आप चाहें तो कुछ बातों का खास ख्याल रखते हुए घर पर परफेक्ट दाल का वड़ा बना सकते हैं।

सिर्फ रेसिपी को ही फॉलो ना करें, बल्कि इसके लिए कुछ ऐसी ट्रिक भी होती हैं जिन्हें फॉलो किया जा सकता है। बता दें कि दाल के इस वड़ा को सांभर या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। आप साउथ इंडियन स्टाइल में इस डिश को सर्व कर सकते हैं। बस आपको इसे बनाने के टिप्स जानने होंगे, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

कैसे बनाएं परफेक्ट वड़ा बैटर

How to fix watery vada batter

वड़ा का बैटर तभी सही बनेगा जब आप मैदा और उड़द की दाल का अनुपात बराबर रखेंगे। जैसे- आप परफेक्ट बैटर बनाने के लिए एक बाउल में 4 कप मैदा ले रहे हैं, तो आपको 1 कप दाल का अनुपात रखें। साथ ही बैटर बनाने से पहले आप दाल को रातभर के लिए भिगोकर दें। फिर सुबह मिक्सी में इसे डालकर बैटर तैयार कर लें।

इसे जरूर पढ़ें-मिक्स दाल वड़ा है नाश्ते के लिए बेस्ट, बनाने के लिए देखें रेसिपी

स्वाद बढ़ाने के लिए डालें स्पेशल सामग्री

How to fix watery vada batter in hindi

अगर आप चाहते हैं कि आपका वड़ा ज्यादा स्वादिष्ट बने, तो आप बैटर बनाते वक्त उसमें चीनी और पानी को घोल बनाकर डाल सकते हैं। इसके लिए, आप एक बाउल में 1 चम्मच बेलन और 2 चम्मच चीनी का घोल तैयार करें और बैटर में मिक्स कर दें। इससे दाल वड़ा टूटने की समस्या कम हो जाएगी और इस परेशानी से बच जाएंगे।

वड़ा को क्रंची बनाने का तरीका

स्नैक्स में क्रिस्पी और क्रंची वड़ा का आनंद उठाना किसे पसंद नहीं है। इसे क्रंची बनाने के लिए आप एक ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए जब पैन में तेल गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ाती है, तो तुरंत वड़ा का बैटर ना डालें, बल्कि तेल को गर्म होने दें।

इसके लिए गैस का फ्लेम हाई रखें, जैसे ही आप वड़ा डाल दें, उसके 2 मिनट बाद गैस का फ्लेम कम कर दें, अब अच्छी तरह फ्राई करें। दोनों साइड ब्राउन होने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। प्लेट के ऊपर टिश्यू पेपर या फिर ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करें, यह एक्सट्रा ऑयल को ऑब्जर्व कर लेता है।

तेल का तापमान सही रखें

Tips to fix watery vada batter

वड़ा फ्राई करने के लिए तेल के तापमान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। ध्यान रहे कि तेल न ज्यादा गर्म हो और न ज्यादा ठंडा, क्योंकि हल्की आंच पर वड़ा में तेल भर जाता है। वहीं, अगर आप ज्यादा गर्म तेल में वड़ा फ्राई करेंगी, तो इससे आपकी वड़ा ऊपर से काले हो जाएंगी लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगी। ऐसे में जरूरी है कि आप तेल का तापमान सही रखें और इसके बाद ही वड़ा को चेक करें।

इसे जरूर पढ़ें-स्नैक्स में कुछ इस तरह बनाएं अलग-अलग तरह के वड़ा पाव

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP