गर्मियों में बनाएं खरबूजा शेक, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मियों में कुछ ताजा और ठंडा पीने का मन हो रहा हो तो घर पर बनाएं खरबूजा मिल्क शेक। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

drink kharbuja shake main

खरबूजा मिल्क शेक गर्मियों के लिए आपकी सबसे बेस्‍ट ड्रिंक बन सकती है क्‍योंकि खरबूजे से बना यह शेक स्‍वाद में बहुत ही टेस्‍टी लगता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसे बनाने में आपको बहुत ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और अगर आपके पास समय की कमी है तो हम आपको यह बता दें कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और ये झटपट बन जाता है। खरबूजा मिल्क शेक गर्मियों में आपके बॉडी को कूल रखता है। खरबूजा मिल्क शेक आपके बच्‍चों को भी बहुत पसंद आएगा। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

melon shake inside

  • कितने लोगों के लिए- 4
  • बनाने का समय- 15-20 मिनट

खरबूजा मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री:

  • खरबूजा- 1 किलो
  • दूध- 1/2 लीटर
  • चीनी- 3 बड़े चम्मच या स्‍वादानुसार
  • इलायची- 8 नग
  • बर्फ-1 ट्रे

खरबूजा मिल्क शेक बनाने का तरीका:

  • खरबूजा मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को अच्‍छे से धोकर छील लें। खरबूजे का बीज निकालकर अलग कर लें और उसके छोटे-छोटे पीस कर लें।
  • इलायची को छील लें और उसके बीजों को कूटकर उसका पाउडर बना लें।

melon drink inside

  • अब खरबूजा, चीनी और इलायची पाउडर को मिक्सर में डालें और पीस लें।
  • जब खरबूजा अच्‍छे से पीस जाए तो मिक्‍सर में ठंडा दूध डालें और एक बार और अच्‍छे से चला लें।
  • जब खरबूजा और दूध अच्‍छे मिक्‍स हो जाए तो इसमें आधा बर्फ के टुकड़ा डालें और मिक्‍सर को दोबारा चलाएं। जिससे बर्फ अच्‍छी तरह से मिक्‍स हो जाए।

melon shake drink inside

इसे जरूर पढ़ें: Summer Recipe: गर्मी में कूल-कूल कर्ड आइसक्रीम का मजा लें

तैयार है आपका खरबूजा मिल्क शेक। अब इसे सर्विंग गिलास में निकालें और इसके ऊपर थोड़ा इलायची पाउडर और 2 आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। खरबूजा मिल्क शेक को आप फ्रिज में 3-4 घंटे तक रखकर भी पी सकती हैं। आप चाहें तो बिना दूध का शेक भी बना सकती हैं। बिना दूध का शेक बच्‍चों को ज्‍यादा पसंद आता है।

Recommended Video

Photo courtesy- (Craftlog, shalini vyas, Khoobsurati.com, KissPNG)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP