आजकल डिहाइड्रेशन होने की कमी लगभग सभी करते हैं, और इसका मुख्य वजह है सही समय पर पानी का ना पीना। सही समय और पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी ना मिलने से कई बीमारियां भी शरीर में जन्म लें लेती हैं। कभी-कभी पानी के अलावा भी शरीर के लिए खास ड्रिंक्स की भी जरूरत होती है। ये ड्रिंक सिर्फ़ डिहाइड्रेशन को दूर नहीं रखता बल्कि, आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।
अगर आप भी अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से दूर रखना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि हम आपको पारंपरिक पनाकम की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इसे पीने के बाद न सिर्फ आपको फायदा होगा, बल्कि गर्मी से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा, पनाकम एक पारंपरिक ड्रिंक है, जो मंदिरों में दिया जाता है और ज्यादातर श्री राम नवमी के दौरान तैयार किया जाता है।
इसकी गंध और स्वाद अद्भुत है और यह गर्मियों के दौरान प्यास बुझाने के लिए भी उत्तम है। इसमें कुछ मसालों के साथ तुलसी की पत्तियां डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जाता है। कई स्थानों पर पारंपरिक दक्षिण भारतीय शादियों के दौरान भी मेहमानों को पनाकम परोसा जाता है।
गुड़ का पनाकम बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें। इस दौरान इमली को एक बाउल में पानी डालकर भिगोकर रख दें। फिर पानी से इमली को निकालें और छानकर पानी अलग कर लें।
- पानी अलग करने के बाद इमली का गूदा तैयार करें। आप इसे ग्राइंडर करके इमली का रस गाढ़ा कर सकते हैं। अब इस रस में गुड़ का चूरा, नमक, सोंठ पाउडर, इलायची पाउडर, हरा पुदीना काटकर मिला दें। अगर हरा पुदीना ना हो तो आप सूखा पुदीना भी मिला सकते हैं।
- अगर आप चाहें तो इसमें पनाकम में खाने वाला कपूर भी डाल सकते हैं। वैसे तो पनाकम बहुत जल्दी तैयार हो जाता है, लेकिन अगर इसे कायदे से बनाया जाए तो इसे बनाने में लगभग 30 मिनट लगते हैं। तभी इसका फ्लेवर ऑथेंटिक और मजेदार होता है।
- अब इस मिश्रण को छलनी से छान लें और गिलास में डाल कर अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या सादा सर्व करें। ऊपर से कटी हुई पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों