Evening Snacks Recipe:सुबह हो या शाम चाय के साथ कुछ नमकीन नाश्ता हो जाए तो स्वाद बढ़ जाता है। इसके लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाली नमकीन खरीद कर लाते हैं। लेकिन इसमें तेल ज्यादा होने के कारण बड़े-बुजुर्ग खान से बचते हैं। अगर आप बच्चों और बड़ों के लिए कुछ ऐसा नाश्ता ढूंढ रही है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद हो, तो मूंगफली और सफेद चूड़ा से तैयार इस नाश्ते को तैयार कर सकती हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषण के मामले में भी फायदेमंद है। अगर आप इस रेसिपी को बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको मूंगफली और सफेद चूड़ा से बनने वाली रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 15 से 20 मिनट में तैयार तक खा सकती हैं। चलिए जानते हैं रेसिपी-
मूंगफली और सफेद चूड़ा नाश्ता बनाने की सामग्री
- 2 कप सफेद चूड़ा
- 5-6 हरी मिर्च
- करी पत्ता
- 6-7 कलियां लहसुन
- ड्राई फ्रूट्स
- 1 आलू
- 1/2 कप मूंगफली (भुनी हुई)
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच घी या तेल (तड़के के लिए)
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर (ऑप्शनल)
नमकीन बनाने का तरीका
- सबसे पहले सफेद चूड़े को साफ करें। इसके बाद तेल में डालकर चूरे को डालकर फ्राई करें।
- फ्राई चूड़े को अखबार या टिशू पेपर पर रखें। ऐसा करने से तेल आसानी सूख जाएगा।
- चूड़ा फ्राई करने के बाद मूंगफली को छानकर या फ्राई करें।
- इसके बाद मखाना, काजू, बादाम को हल्का कर अखबार पर रखें।
- अब आलू को पतला-पतला काटकर डीप फ्राई करें।
- इस नाश्ते का स्वाद बढ़ाने वाली सामग्री जैसे मिर्च (बीच से काटकर), लहसुन और करी पत्ता को फ्राई करें।
- सभी चीजों को फ्राई करने के बाद एक बड़े बर्तन में चूड़ा और उसमें मूंगफली,आलू मखाना,काजू और बादाम डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसके ऊपर चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, हल्दी और काली मिर्च का पाउडर डालकर हिलाते हुए मिक्स करें।
- मिक्स करने के बाद लहसुन, मिर्च और करी पत्ता डालकर एक बार और मिक्स करें।
- अब तैयार नाश्ते को आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-सिर्फ 2 कटोरी सूजी से बनाएं कुरकुरी नमकीन, दीवाने हो जाएंगे लोग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Personal image
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों