कभी सोचा है कुकर में घी बना दिया जाए तो क्या होगा? चलिए आपको बताते हैं समय बचाने वाला हैक

घी को हमेशा कढ़ाई में बनाती होंगी आप, लेकिन क्या आपको पता है कि घी को प्रेशर कुकर में भी बनाया जा सकता है? यह 10 मिनट का हैक आपके काम आएगा। 
image

भारत में घी एक स्टेपल फूड है। हर राज्य में अलग तरह से घी का इस्तेमाल होता है। घी खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा भी माना जाता है, लेकिन मौजूदा समय में घी को लेकर थोड़ी समस्या होती है। घी शुद्ध है या नहीं इसके बारे में पता नहीं चलता। आजकल जिस तरह से खाने-पीने की चीजों में मिलावट हो रही है, शुद्ध घी मिलना भी मुश्किल है। इसलिए ही लोग अपने घर में ही घी बनाने के बारे में सोचते हैं। पर घी बनाने का काम बहुत ही मुश्किल होता है। कई घंटे लगते हैं घी बनाने के लिए, लेकिन अगर आपको इसे बनाने का कोई हैक बताया जाए, तो क्या होगा?

आज हम आपको घी बनाने के कुछ हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। स्टोर के खरीदे हुए घी में प्रिजर्वेटिव्स और कई सारी चीजें होती हैं। ऐसे में घर पर घी बनाना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

घी बनाने का नार्मल प्रोसेस

हमारे घरों में घी बनाने के लिए मलाई को सेव किया जाता है। मलाई जब इतनी हो जाए कि घी निकल सके तब उसे कढ़ाई में पकाया जाता है। इसे पकाते समय बार-बार चलाया जाता है। जब घी अलग हो जाए, तो इसे छान लिया जाता है।

अब प्रेशर कुकर में घी बनाने का तरीका भी कुछ-कुछ ऐसा ही है, लेकिन इसमें समय कम लगता है और एक स्टेप एड करना है।

ghee in cooker

इसे जरूर पढ़ें- घी की खुरचन से झटपट बनाएं स्वादिष्ट पराठे

कुकर में घी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 500 ग्राम मलाई
  • चुटकी भर बेकिंग सोडा
  • थोड़ा सा पानी

कैसे बनाएं प्रेशर कुकर में घी?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले कुकर के बेस में थोड़ा सा पानी डालना है और उसके ऊपर मलाई डालनी है।
  • इसके बाद आपको इसे अच्छे से चलाना है।
  • इसके बाद जब मलाई और पानी अच्छे से मिक्स होकर स्मूथ कंसिस्टेंसी बना ले, तब आपको इसे हाई फ्लेम पर करके ढक्कन बंद कर देना है।
  • अब एक सीटी लगने के बाद आप कुकर का ढक्कन खोलिए।
  • आपको दिख जाएगा कि घी अपने आप ही ऊपर आने लगा है। अब इसमें आप बेकिंग सोडा डाल दीजिए।
  • इसे बिना ढक्कन लगाए थोड़ा-थोड़ा करके आपको पकाना है।
  • इसे तब तक चलाना है जब तक आपको कुकर से घी निकलता हुआ ना दिख जाए।
  • एक बार घी बन जाए, तो आप इसे निकाल कर छान लीजिए।
ghee making process in cooker

इसे जरूर पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर

घी बनाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप घर में घी बना रही हैं, तो हो सकता है कि ऐसी मलाई का इस्तेमाल कर रही हों जो बहुत पुरानी हो गई है। ऐसे में आप पहले उसे रूम टेम्परेचर पर रखकर थोड़ा सा नॉर्मल कर लें। एकदम जमी हुई मलाई में पानी डालकर अगर उसे गर्म कर दिया जाए, तो कई बार इसके कारण महक आ जाती है। इसलिए इसे पहले थोड़ा सा नॉर्मल कर लें।
अगर आप मक्खन से घी निकालने की कोशिश में हैं, तो यह ट्रिक काम नहीं करेगी। मक्खन से घी प्रेशर कुकर में ना ही बनाएं तो अच्छा है। दरअसल, मक्खन की कंसिस्टेंसी मलाई की तुलना में अलग होती है और मक्खन से घी निकलने का प्रोसेस भी अलग। मलाई में ज्यादा फैट कंटेंट होता है जिससे प्रेशर कुकर से फर्क नहीं पड़ता। पर ऐसा हो सकता है कि मक्खन से घी निकालने के मामले में कुछ फर्क पड़ जाए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP