herzindagi
how to make breadcrumbs at home

घर पर कैसे बनाएं परफेक्ट ब्रेड क्रम्ब्स? शेफ संजीव कपूर से जानें कुकिंग हैक्स

अगर आप घर पर ब्रेड क्रम्ब्स बना रही हैं तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।    
Editorial
Updated:- 2022-12-06, 21:08 IST

ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हम कई तरह से कर सकते हैं। इसलिए हमारी फ्रिज में ब्रेड के पैकेट हमेशा रहते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इस्तेमाल करने के बाद भी काफी ब्रेड बच जाती हैं। अमूमन बची हुई या खूखी ब्रेड को हम फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बची हुई ब्रेड से क्रम्ब्स बनाया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर बनाएं यकीनन इसका स्वाद आपको पसंद आएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeev Kapoor (@sanjeevkapoor)

हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि जब भी हम घर पर ब्रेड क्रम्बस बनाते हैं, तो वो परफेक्ट नहीं बन पाता। क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको शेफ संजीव कपूर के हैक्स साझा कर रहे हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

सूखे ब्रेड का करें इस्तेमाल

how to make bread crumbs

हमें ब्रेड क्रम्बस को बनाने के लिए हमेशा सूखे ब्रेड का इस्तेमालकरना चाहिए। सूखे ब्रेड से क्रम्ब्स न सिर्फ क्रिस्पी होता है बल्कि खाने में भी अच्छा लगता है। अगर आप घर पर बाहर जैसा ब्रेड क्रम्ब्स बनाना चाहते हैं, तो ताजे ब्रेड का इस्तेमाल न करें। आप बासी ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यकीनन आपका ब्रेड क्रम्ब्स बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रेड क्रम्ब्स का इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो बढ़ जाएगा खाने का जायका

ब्रेड के किनारे को निकालकर करें इस्तेमाल

कई लोग ऐसे होते हैं जो ब्रेड के किनारे समेत क्रम्ब्स बना लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो यह गलत करते हैं क्योंकि ब्रेड क्रम्ब्स हमेशा बीच के हिस्से का बनाया जाता है। किनारे ब्रेड क्रम्ब्स का स्वाद फीका और कड़वा कर सकता है।

ब्रेड के किनारे निकालने के लिए आपको सबसे पहले तमाम स्लाइस एक साथ रखने हैं और फिर किनारे को चाकू की मदद से निकालना होगा। इसके बाद ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े करें और रख लें।

ज्यादा बारीक ना हो ब्रेड क्रम्ब्स

Easy hacks to make bread crumbs

अगर आप चाहती हैं कि आपका ब्रेड क्रम्ब्स बिल्कुल परफेक्ट बने, तो ज्यादा बारीक ब्रेड मिक्सर में न पीसें। इससे ब्रेड का चूरा हो जाएगा और यह किसी भी डिश में जाकर घुल जाएगा। बेहतर होगा कि आप ब्रेड को मिक्सर में डालने के बाद पहले 1 मिनट तक मिक्सी चलाएं और चेक करें। (व्हाइट और ब्राउन ब्रेड में अंतर जानें)

हल्की आंच पर करें फ्राई

इन तमाम स्टेप्स के बाद ब्रेड को सही तरह से फ्राई करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पूरी मेहनत खराब हो सकती है। शेफ संजीव कपूर बताते हैं कि हमें ब्रेड को हमेशा हल्के फ्लेम पर भूनना चाहिए क्योंकि इससे ब्रेड जलने का खतरा कम रहता है। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि हल्की आंच पर भी ब्रेड को भूनते वक्त हमेशा चलाते रहना है वर्ना हमारा क्रम्ब्स परफेक्ट नहीं बनेगा।

बस इस आसान स्टेप्स से आप घर पर परफेक्ट ब्रेड क्रम्ब्स बना सकते हैं। इसके बाद आप इसे किसी शीशे के जार में स्टोर करके रख दें कैसे आइए जानते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रेड क्रम्ब्स से आप भी बना सकती हैं 3 टेस्टी स्वीट डिशेज़

स्टोरिंग हैक्स

How to store bread crumbs

  • जब भी ब्रेड क्रम्ब्स को स्टोर करें तो कोशिश करें कि कंटेनर में लौंग डाल दें। इससे कीड़े नहीं लगेंगे और ब्रेड क्रम्ब्स फ्रेश भी रहेगा।
  • आप ब्रेड क्रम्ब्स को फ्रेश रखने के लिए नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप नीम के पत्तों को कंटेनर के अंदर कपड़े में बांधकर भी रख सकती हैं।
  • आप इसको हमेशा साफ डिब्बे में स्टोर करें, जिसमें मॉइस्चर बिल्कुल भी नहीं आए।
  • अगर आपके पास स्टोर करने की जगह नहीं है तो आप कम क्वालिटी में ही ब्रेड क्रम्ब्स बनाएं।
  • ब्रेड क्रम्ब्स को कभी भी प्लास्टिक या फिर जूट के बैग में स्टोर न करें। इसे स्टोर करने के लिए आप स्टील या फिर एलुमिनियम के कंटेनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये हैक्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आपने कभी घर पर ब्रेड क्रम्ब्स बनाया है? तो हमें नीचे कमेंट करेक जरूर बताएं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।