Cooking Tips: छोले बनाने के लिए चाय पत्ती का पानी नहीं डालें ये चीजें, स्वाद के साथ रंग भी रहेगा बरकरार

पंजाबी अमृतसरी छोले जो देशभर में पसंद किए जाते हैं, क्या उसे बनाने की ट्रिक्स आपको पता है। छोले का रंग ही उसकी यूएसपी है। अगर आपको जानना है कि आप इस रंग को कैसे पा सकते हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में बताएं।

how to get dark colour in chole gravy

छोले लोकप्रिय उत्तर भारतीय डिश है। यह अपनी समृद्ध और स्वादिष्ट ग्रेवी के लिए जानी जाती है। अच्छी तरह से बनाए गए छोले की पहचान उसका रंग है जो इसे आकर्षक दिखाता है। इस गहरे रंग को पाने के लिए खानसामे कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जो स्वाद उनके द्वारा बनाए गए अमृतसरी छोले में आता है, वो घर पर बनाते हुए नहीं आता है।

ढाबे और रेस्तरां के छोले बनाना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। ऐसे छोले बनाने की ट्रिक यदि हम आपको भी बता दें, तो सोचिए आप अपनी पार्टी की सान बन सकते हैं। छोले बनाते हुए कुकिंग टेक्नीक और सही इंग्रीडिएंट्स मायने रखते हैं। वैसे तो लोग चोले बनाने के लिए चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि छोले को भूरा रंग यही पानी देता है। मगर हम आपको बताएंगे कि आप चाय पत्ती के पानी के अलावा और किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

छोले पकाने की सही टेक्नीक-

technique to cook chole

अच्छे और बढ़िया छोले बनाने की सही टेक्नीक यदि आपको पता है, तो आप भी रेस्तरां जैसी रेसिपी बना सकते हैं। छोले के अंदर से सभी मसाले पहुंचने आवश्यक हैं। इसलिए ध्यान रखें कि छोले को धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकने दें। इससे मसाले और छोले आपस में मिल जाते हैं, जिससे ग्रेवी का रंग और स्वाद गहरा हो जाता है। छोले में भी भरपूर स्वाद आता है।

इसे भी पढ़ें: छोले बनाने के इन टिप्स ने मुझे बनाया कुकिंग स्टार

छोले का रंग गहरा करेंगी ये चीजें-

टी बैग्स का करें उपयोग-

कैसे उपयोग करें: छोले उबालते समय 1-2 टी बैग या एक बड़ा चम्मच चाय की पत्तियां मलमल के कपड़े में बांधकर डालें। छोले को ग्रेवी में डालने से पहले टी बैग हटा दें। चाय में मौजूद टैनिन छोले और ग्रेवी को गहरा भूरा रंग देने में मदद करता है। आमतौर पर लोग इसी ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं। यह छोले और ग्रेवी में रंग लाने का सरल तरीका है।

सूखे आंवले का प्रयोग

use amla into chole

कैसे उपयोग करें: आप सूखे आंवले का उपयोग भी छोले बनाने के लिए कर सकते हैं। जब आंवला पकता है, तो इससे काला रंग आता है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाता है। इसके लिए छोले उबालते समय पानी में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालें। आप आंवला को ब्लेंड करके इसे महीन पीसकर भी ग्रेवी में शामिल कर सकते हैं। मगर ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा क्वांटिटी में न डालें। अगर आप इनके बड़े टुकड़े डाल रहे हैं, तो छोले को ग्रेवी में डालने से पहले उन्हें हटा दें।

कैरेमेलाइज्ड प्याज भी आ सकता है काम

कैसे इस्तेमाल करें: बारीक कटे हुए प्याज का इस्तेमाल गार्निशिनिंग के लिए किया जाता है। आप इसका उपयोग छोले और ग्रेवी में भी कर सकते हैं। इससे ग्रेवी का टेक्सचर बढ़िया हो जाता है। इसके लिए प्याज को बारीक काटें या स्लाइस करें। पैन में तेल गर्म करके प्याज डालकर धीमी आंच पर पकाएं। प्याज को तब तक पकाएं, जब कि वे भूरे न हो जाएं। प्याज को भूनते हुए बस उन्हें जलाएं नहीं। इन कैरेमेलाइज्ड प्याज को ग्रेवी के बेस के रूप में इस्तेमाल करें। इससे ग्रेवी में गहरा भूरा रंग और हल्का मिठास आएगी। अगर मिठास आपको न पसंद हो, तो आप मसालों से उसे बैलेंस कर सकते हैं।

काली इलायची देगी रंग और स्मोकी फ्लेवर

how to cook chole

कैसे इस्तेमाल करें: काली इलायची का इस्तेमाल आप स्मोकी फ्लेवर के लिए कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे पानी में कुछमिनट उबालकर इसके पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए एक पैने में पानी डालकर एक इलायची को गर्म करें। उसे कुछ मिनट पकाने के बाद आंच बंद कर दें। इसे छानकर छोले वाली ग्रेवी में पहले थोड़ा-सा डालें और पकाएं। एक बार स्वाद चख लें। जरूरत लगे, तो मसालों से टेस्ट को एडजस्ट करें।

इसे भी पढ़ें: छोले बनाने के लिए हलवाई के टिप्स, जानें ये रेसिपी और बनें मास्टर शेफ

अनारदाने और कॉफी को करें इस्तेमाल

कैसे इस्तेमाल करें: यह एक अनोखा तरीका है, जिसे मैंने ट्राई करके देखा था। यकीन मानिए, इससे स्वाद भी बढ़िया लगा था और छोले का रंग भी अच्छा था। इसके लिए एक पैन में आधा छोटा चम्मच कॉफी डालकर उसे गर्म करें। पानी को ठंडा कर लें और इसके बाद, इसे धीरे-धीरे ग्रेवी में डालकर पकाएं। अब कॉफी के कड़वेपन को बैलेंस करने के लिए उसमें अनारदाना पाउडर डालकर मिलाएं। अनारदाना और कॉफी के कॉम्बिनेशन से छोले को गहरा रंग और खट्टा स्वाद मिलेगा। एक जैसे बनने वाले छोले में थोड़ा अंतर आएगा, जो अच्छा लगेगा।

आप छोले ही नहीं, कुछ भी बनाएं लेकिन अच्छा नतीजा पाने के लिए सही सामग्रियों का उपयोग करें। इसके अलावा आप इन चीजों को कंबाइन करके भी मजेदार छोले तैयार कर सकते हैं। जैसे आप छोले को टी बैग और सूखे आंवले के साथ उबालें और ग्रेवी में टमाटर का पेस्ट मिलाकर उसे तैयार कर सकते हैं। इस तरह से आप कैरेमलाइज्ड प्याज को भूनते हुए उसमें लाल मिर्च पाउडर और अन्य सामग्री डालकर छोले तैयार कर सकते हैं।

आप अमृतसरी छोले बनाने के लि कौन-सी ट्रिक आजमाते हैं और इनमें से कौन-सा तरीका आप आजमाना चाहेंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP