कुकर प्रेशर हमारे किचन में उपलब्ध होने वाला एक ऐसा अप्लायंस है जो हमारे कई सारे काम आसान बनाता है। जल्दी-जल्दी दाल पकानी हो या फिर चावल बनाना, कुकर प्रेशर से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। खासतौर से दाल तो हम सभी उसी में पकाते हैं, क्योंकि झटपट दाल पकाने के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके बिना भी चीजें बनाई जा सकती हैं?
मान लीजिए कि कभी आपका कुकर खराब हो जाए तो फिर दाल कैसे बनाएंगी? भई अब जैसे त्यौहार का माहौल है, इतनी सारी चीजें बनती हैं। मान लीजिए कभी इसी के चलते खाना पकाते हुए आपका कुकर काम करना बंद कर जाए तो? चलिए आज हम आपको ऐसे ट्रिक्स बताते हैं, जिनकी मदद से बिना कुकर भी आप दाल पका सकती हैं।
हां हो सकता है कि आपको थोड़ा ज्यादा सा समय लगे, लेकिन आपकी दाल में वैसा ही टेस्ट रहेगा और दाल भी आसानी से पक जाएगी। चलिए ऐसे ही कुछ टिप्स आपको बताएं जो आपके काम आएंगी।
हम जब मोटी दालें जैसे चना, राजमा, सोयाबीन आदि बनाते हैं तो उसे पहले भिगोकर रखते हैं। यह काम आपको सारी दालों के साथ करना चाहिए। जब आप दाल को भिगोते हैं, तो वह नमी को अवशोषित कर लेती हैं और उनका अंदरूनी कंपाउंड स्ट्रक्चर टूटने लगता है। इस तरह से दाल पकाने में आसानी होती है। इसलिए अपनी दाल को कम से कम 1 घंटा गर्म पानी में भिगोकर ही बनाना चाहिए।
क्या आप कढ़ाही में दाल बनाती हैं? जब आप बिना कुकर के दाल बनाएं तो उसे कढ़ाही में नहीं बनाना चाहिए। दाल बनाने के लिए आपको ऐसा बर्तन इस्तेमाल करना चाहिए जो उसे इवनली तरीके से पका सके। किसी भी तरह को दाल बनाने के लिए पॉट या फ्लैट बेस वाला बर्तन ही चुनें।
इसे भी पढ़ें: रोज़ की बोरिंग दाल को बनाना है और स्वादिष्ट तो उसमें मिलाई जा सकती हैं ये 10 चीज़ें
दाल पकाते हुए हमेशा आंच को कंसिस्टेंट ही रखें। दाल को एक ही मॉडरेट आंच पर रखें। अगर आप दाल को कम या ज्यादा आंच पर रखकर पकाएंगी तो दाल पकने में ज्यादा टाइम लेगी। इतना ही नहीं, दाल को एक कंसिस्टेंट फ्लेम पर पकाने से उसका स्वाद भी बेहतर होता है और दाल आसानी से पक भी जाती है (दाल पकाते वक्त न करें ये गलतियां)।
दाल को पकाते समय पहले ही नमक कभी नहीं डालना चाहिए। नमक दरअसल पानी को अब्सॉर्ब करता और इसे जल्दी डालने पर यह वैसा ही टेस्ट भी नहीं देगा। दाल को हमेशा पहले बिना नमक के पकाएं। जब दाल गलने लगे या इसका हार्ड टेक्सचर ढीला होने लगे तो तब आखिर में इसमें नमक डालकर पकाएं। अगर आपने दाल पका ली हैं तो आप तड़का तैयार करते हुए उसमें नमक डाल सकती हैं और फिर नमक डालकर उसे कुछ देर और पकाएं।
जब आप बिना कुकर के दाल पका रही हैं तब तो ढक्कन लगाकर पकाना बहुत जरूरी है। मीडियम आंच पर दाल रखकर इसे ढककर पकाने से आपकी गैस भी बचेगी। इतना ही नहीं, ढक्कन लगाने से एक सही प्रेशर बनता है जो दाल को पकाने में मदद करता है। जब भी दाल को ढककर पकाएं तो उसे बीच-बीच में चलाते रहें। अपनी दाल को 10-15 मिनट के अंतराल में करछी से चलाएं।
इसे भी पढ़ें: Easy Tips: दाल को झटपट पकाने के तरीके, फॉलों करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
अगर आप जल्दी दाल पकाना चाहती हैं, तो उसे पकाते हुए चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। यह आपका समय और गैस दोनों बचाएगा। बेकिंग सोडा दाल को सॉफ्ट करता है और जल्दी पकाने में मदद करता है।
देखा आपने कितना आसान है कुकर के बिना दाल पकाना। अगर आप भी इन टिप्स को फॉलो करेंगी, तो दाल बिना कुकर के बहुत आसानी से पका सकेंगी।
हमें उम्मीद है यह टिप्स आपके काम आएंगे। अगर आपको भी ऐसे कोई किचन हैक्स पता हैं, तो हमें लिखकर भेजें। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।