
किचन में हम सभी चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते ही है। यह सब्जियों की चॉपिंग के काम को आसान बनाता है। लेकिन समय के साथ यह काफी गंदा भी हो जाता है। फिर भले ही आप प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर रही हों या फिर लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड का, इसे सही तरह से क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, इसके लिए आपको मार्केट में मिलने वाले महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आप खुद घर पर ही हल्दी और रॉक सॉल्ट मसलन सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह चॉपिंग बोर्ड को क्लीन करने का एक आसान और नेचुरल तरीका है। इससे चॉपिंग बोर्ड से आने वाली बैड स्मेल को दूर करने में भी मदद मिलती है। जहां हल्दी दाग हटाने और बैक्टीरिया से लड़ने में बहुत प्रभावी है, जबकि रॉक सॉल्ट गंदगी और बदबू को दूर करने में मदद करता है। दोनों मिलकर एक बेहतरीन क्लीनिंग कम्बो माने जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किचन में मौजूद चॉपिंग बोर्ड को क्लीन करने के लिए हल्दी और रॉक सॉल्ट को किस तरह इस्तेमाल कर सकती हैं-

हल्दी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो चॉपिंग बोर्ड को साफ करने और उसकी स्मेल को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह जिद्दी दागों को भी हटाने में मददगार है।
वहीं, रॉक सॉल्ट एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है, जो चॉपिंग बोर्ड को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-फ्लाइट का महंगा खाना नहीं पड़ेगा खरीदना, ये स्नैक्स पेट भरने का करेंगे काम

यह भी पढ़ें-खाना बनाते समय जल गई है सब्जी? मम्मी के बताए ये नुस्खे आ सकते हैं काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।