कीवी एक ऐसा फल है जिसका सेवन लगभग सभी लोग करना पसंद करते हैं। इसलिए जब इसका मौसम आता है, तो मार्केट में कीवी की कई तरह की वैरायटी आने लगती हैं। हालांकि, आप अपने बजट के अनुसार अच्छी वैरायटी के कीवी आसानी से खरीद सकते हैं, लेकिन कई बार इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि यह कीवी किस किस्म का है क्योंकि सभी कीवी दिखने में एक जैसे ही लगते हैं।
ऐसे में जब भी आप बाजार से कीवी खरीदने जाएं तो मीठे और अच्छे कीवी का चुनाव करने के लिए हमेशा कुछ चीजों पर ध्यान दें जैसे- कीवी का वजन, कीवी का रंग, कीवी की क्वालिटी आदि। हालांकि, एकदम परफेक्ट कीवी खरीद पाना मुश्किल है, लेकिन आप इन टिप्स की मदद से बेकार कीवी खरीदने से बच सकती हैं। कैसे? आइए जानते हैं।
कीवी को इस तरह से परखें
बिना परखें और फल वाले के कहने पर कीवी न खरीदें। कई बार लोग फल वाले से थोड़ा कीवी काट कर खिलाने के लिए कहते हैं और फल वाला भी इसमें होशियारी दिखाता है और वो पका हुआ कीवी निकालकर खिला देता है। मगर आपको कीवी को दबा कर देखना चाहिए। अगर कीवी बहुत अधिक दब रहा है तो जान लें कि वह अंदर से गला हुआ और बेस्वाद होगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-अच्छा और मीठा पपीता खरीदने के 5 आसान टिप्स
कीवी की खुशबू
कीवी की खुशबू से आप पहचान सकती हैं कि वह अच्छा है या नहीं है। आमतौर पर जिस कीवी से तेज खुशबू आ रही होती है, वह अंदर से पका हुआ और मीठा होता है। इसलिए जब आप कीवी खरीद रही हों तो उसकी खुशबू को नजरअंदाज न करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रेकफास्ट में कीवी की मदद से बनाएं यह डिलिशियस डिशेस
कीवी का छिलका
अगर कीवी वजन में बहुत अधिक भारी है और उसका छिलका भी मोटा या सख्त है तो समझ लें कि वह अभी पूरी तरह से पका हुआ नहीं है। इतना ही नहीं, आपको कीवी के अगले और पिछले दोनों ही हिस्से को देखना चाहिए। अगर कीवी में आपको ज्यादा हरापन लग रहा है या दबाने पर वह सख्त महसूस हो रहा है तो उसे कतई न खरीदें।
उम्मीद है कि आपको यह हैक्स जरूर पसंद आए होंगे। अब आप जब भी मार्केट से कीवी खरीदने जाएं तो ऊपर बताई गईं टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।
यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-(@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों