आइसक्रीम एक ऐसा डेजर्ट है जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। यही वजह है कि आज मार्केट में तरह-तरह की आइसक्रीम मिलती हैं, जिन्हें सब अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से खाना पसंद करते हैं। पर क्या आपने कुल्फी खाई है? हां, बिल्कुल खाई है....पर क्या आपको मालूम है कि कुल्फी सबसे पहले किसने और कब खाई थी?
अगर नहीं, तो आज हम अपनी सीरीज 'किस्से पकवानों के' में हम आपको कुल्फी से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कुल्फी के इतिहास और उससे जुड़े कई दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में-
यह तो हम सब जानते ही हैं कि कुल्फी की बनावट आइसक्रीम से बिल्कुल अलग होती है। इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे खाने में अलग ही मजा आता है। पर भारत में इसकी शुरुआत 16वीं शताब्दी में हुई थी। यह दौर मुगल साम्राज्य के शासन काल का है।
इसे जरूर पढ़ें-गर्मी में लीजिए इन बेहतरीन कुल्फी का मजा, जानें रेसिपीज
हालांकि, मुगल काल में कुल्फी का मिश्रण थोड़ा गाढ़ा बनाया जाता था। इसमें केसर, पिस्ता और चीनी डालकर धातु के शंकु में पैक किया जाता था। कई लोगों का मानना है कि कुल्फी बनाने के लिए बर्फ और नमक के घोल का भी इस्तेमाल किया जाता था।
धीरे-धीरे कुल्फी का स्वाद दक्षिण भारत और देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचने लगा। फिर इस आइसक्रीम को कवर्ड कप यानि कुल्फी के नाम से जाना जाने लगा। (10 मिनट में तैयार करें टेस्टी आइसक्रीम)
इतिहास के अनुसार कुल्फी का जन्म ईरान या पारस में हुआ होगा। तब कुल्फी को कंडेंस्ड फ्लेवर्ड और केसर से बनाया जाता था। फिर किसी धातु के कंटेनर में बंद करके जमाया जाता था। वहीं, दूसरी तरफ छठी शताब्दी ईसा पूर्व से ही ईरानी फलों के जूस को बर्फ में मिलाकर कुल्फी को बनाते थे। इसका स्वाद काफी यूनिक हुआ करता था। आप भी कुल्फी का लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Kitchen tips: घर पर कुल्फी बनाते समय आप ना करें ये गलतियां
अकबरनामा के अनुसार कुल्फी अकबर का सबसे पसंदीदा डेजर्ट था। (बच्चों के लिए तैयार करें एगलेस डेजर्ट) यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का उल्लेख अकबरनामा में मिलता है। कहा जाता है कि कुल्फी को बादशाह अकबर को खुश करने के लिए बनाया गया था। कहा जाता है कि बर्फ को लाने के लिए मुगल साम घुड़सवारों के बीच रेस रखी गई थी।
आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें जरूर बताएं। इसी तरह अपने शहर के लोकप्रिय खाने की दिलचस्प कहानी सुनने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।