herzindagi
GUR SEV INDIAN HEALTHY SWEET

गुड़ सेव को घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए

आप गुड़ सेव घर पर बना सकती हैं इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है। अगर आपने आज से पहले कभी कुकिंग नहीं की है तो भी आप इसे आसानी से बना लेंगी। मैने कुकिंग की शुरूआत गुड़ सेव बनाकर ही की थी अपना ये पहला अनुभव आपके साथ शेयर कर रही हूं। जानिए गुड़ सेव बनाने की आसान रेसिपी
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-29, 18:20 IST

गुड़ सेव खाना सभी को पसंद है ये ऐसी मिठाई है जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छी है। गुड़ तो आपकी सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद होता है और इससे बनने वाली मिठाई सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि आपकी सेहत बनाने में भी काम आती है। वैसे आपको ये भी बता दें कि गुड़ सेव को sweet murukku भी कहते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीज़ों की जरूरत होती है जो आपको आसानी से अपने घर पर मिल जाएगा। लेकिन इसे बनाने का तरीका अगर सही नहीं होगा तो ये ज्यादा या कम मीठी ज्यादा सॉफ्ट या कड़ी बन सकती है जिसे खाने पर इसका स्वाद आपको पसंद नहीं आएगा। घर पर गुड़ सेव बनाने के लिए अगर आप सोच रही हैं तो आप सबसे पहले इसे बनाने की सही रेसिपी जान लें। ये वही रेसिपी है जिससे मैं अपने घर पर गुड़ सेव बनाती हूं। आइए आपको अपने हाथों से बनायी गुड़ सेव की ये खास रेसिपी बताती हूं। 

गुड़ सेव बनाने की सामग्री

  • बेसन- 200 ग्राम
  • गुड़- 300 ग्राम
  • घी- 1 चम्मच
  • तेल- fry करने के लिए

गुड़ सेव बनाने की विधि

  • घर पर गुड़ सेव बनाने के लिए आप सबसे एक बाउल लें और उसमें बेसन डालें। 
  • अब बेसन में आप 2 चम्मच तेल डालें और इसे पानी से गूंद लें। बेसन को आटे की तरह गूंदना है इसे ज्यादा पतला नहीं करना वैसे आपको ये भी बता दूं कि आधा कप पानी से भी कम पानी में बेसन आसानी से गुंद जाता है। 
  • अब आप अपने हाथों पर तेल लगाकर इन्हें चिकना कर लें और इससे बेसन के आटे को मसलें। ऐसा करने से ये और सॉफ्ट हो जाएगा और गुड़ सेव खस्ता बनेंगी। अब आप इसे 10-20 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे बेसन का आटा अच्छी तरह से सेट हो जाएगा। 
  • अब आप एक भारी कढ़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। सेव बनाने वाली मशीन से आप बेसन के आटे की सेव बना लें। 
  • फिर आप सेव को गर्म तेल में डालकर इसे तल लें। ध्यान रखें कि तेल ठीक तापमान पर गर्म हो नहीं तो बेसन कढ़ाही में ही फैल जाएगा। और जब सेव एक तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए आप इसे तभी पलटा लें। 
  • एक बारी में जितने सेव कढ़ाही के तेल में deep fry हो सकें आप उतने ही डालें फिर उनके पकने के बाद ही आप दोबारा दूसरे बचे हुए सेव डालकर तलें। 
  • जब सारे सेव तल जाएं तो आप इन्हें एक प्लेट में रख लें। और गुड़ की चाशनी तैयार करें। 

Read more: घर पर 15 मिनट में bubble waffle बनाने की आसान रेसिपी जानिए

ऐसे बनाएं गुड़ की चाशनी

GUR SEV CHASHNI

  • गुड़ की चाशनी बनाना बहुत ही आसान है इसे आप बनाने सीख लें क्योंकि कई और खाने की चीज़ों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। एक कढ़ाही लें और उसे गैस पर गर्म करने के लिए रखें इसमें आप 1 चम्मच देसी घी डालें। और हाथ से बारीक तोड़ा हुए गुड़ भी इसमें डाल दें। 
  • कढ़ाही में गुड़ डालने के बाद आप गैस को धीमा कर दें। करछी से लगातार आप गुड़ को हिलाती रहें नहीं तो ये कढ़ाही के तले से चिपक जाएगा। 
  • जब गुड़ पिघल जाए तब आप इसमें सेव डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। 

नोट: वैसे गुड़ की चाशनी गाढ़ी ही अच्छी होती है लेकिन आप ज्यादा मीठा नहीं चाहती को चाशनी बनाते समय इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकती हैं।

  • गुड़ को चाशनी को सेव पर अच्छे से मिक्स कर के आप चढ़ा लें। और जब सब अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो आप गैस बंद करके इसे प्लेट में निकाल लें और इसे ठंडा होने दें। वैसे आपको ये भी बता दें कि सर्दियों में गुड़ खाने के बहुत फायदें हैं इस वीडियो में गुड़ के इन फायदों के बारे में भी आपको बताया गया है। 
  • Tips: आप गुड़ सेव को और हेल्दी बनाने के लिए इसे तिल में भी रोल कर सकती हैं इसके लिए आप तिल को रोस्ट करके एक प्लेट में बिछा लें और फिर सेव को गुड़ की चाशनी से निकालकर उस पर रखें सेव को अच्छे से तिल में रोल करके उसे अलग प्लेट में रखती रहें। इससे गुड़ सेव और स्वादिष्ट और ज्यादा हेल्दी भी बनेगी। 

GUR SEV RECIPE

बेसन का सेव बनाने वाली मशीन आसानी से मार्केट में मिल जाती है इससे गुड़ सेव बनाने में समय की काफी बचत होती है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।