उत्तपम south indian food में सबसे पसंदीदा चीज़ है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में भी चीला की तरह बनाकर खा सकती हैं। इसे बनाना तो बहुत ही आसान है लेकिन इसकी तैयारी करने में आपको पूरे एक दिन का समय लगता है। लेकिन मेहनत बहुत कम लगती है। क्योंकि इसे बनाने से पहले आपको जो दाल, चावल और मेथा दाना चाहिए उसे fermentation तक पहुंचने के लिए इतने समय की जरूरत होती है।
वैसे इसे जल्दी बनाने का भी सीक्रेट है जो आगे मैं आपके साथ शेयर करूगी लेकिन उत्तपम बनाने की ये रेसिपी सबसे authentic है।
अगर आप चाहती हैं कि रेस्टोरेंट में आप जिस तरह का उत्तपम खाती हैं वही स्वाद आपको घर पर भी मिले तो आप इस रेसिपी से ही घर पर उत्तपम बनाएं। इसे बनाने में ज्यादा समय जरूर लगता है लेकिन ज्यादा मेहनत नहीं लगती। लेकिन फिर भी इसकी तैयार में एक दिन का समय कैसे लगता है आइए आपको बताते हैं। आपको सीखाते हैं कि घर पर प्याज वाला उत्तपम यानि कि onion uttapam कैसे बनाया जाता है।
नोट: उत्तपम बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल, दाल और मेथी दाना को अलग-अलग 4-5 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। और पीसने से पहले इसका पानी अच्छे से निकाल लें।
Image Courtesy: Wikimedia.com
Read more: साउथ इंडियन स्टाइल में इन्डो-चाइनीज चिल्ली अप्पम बनाना सीखें
Image Courtesy: Wikimedia.com
Tips: उत्तपम का मिश्रण बनाने के बाद अगर आप उसे 2-3 दिन तक इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आप इसे पीसने के बाद फ्रिज में रख दें और जितना आपको खाना है उतना ही मिश्रण fermentation के लिए बाहर निकालें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।