स्वतंत्रता दिवस पर नाश्ते में बनाई जा सकती है यह रेसिपी

Breakfast Idea For Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर को हम सभी बेहद ही उत्साह के साथ मनाते हैं। आप भी इस खास दिन पर नाश्ते में बेहद ही अमेजिंग डिश को बना सकती हैं।  

Independence Day and breakfast

स्वतंत्रता दिवस का मौका हो और घर में कुछ खास ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आजादी का जश्न मनाने के लिए हम सभी ना केवल तिरंगा फरहाते हैं और देशभक्ति की फिल्में देखते हैं, बल्कि कुछ ना कुछ टेस्टी अवश्य बनाते व खाते हैं। इस दिन को एक खास अंदाज में मनाने के लिए आप दिन की शुरुआत यानी नाश्ते में ही कुछ अलग बनाएं।

दरअसल, ऐसी कई रेसिपीज हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस पर नाश्ते में बनाया जा सकता है। नाश्ता दिन का पहला मील है और इसलिए जब आप नाश्ते में कुछ अलग खाते हैं तो इससे आपको पूरा दिन काफी अच्छा महसूस होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको तिरंगा पास्ता बनाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे ब्रेकफास्ट में बनाया जा सकता है-

विधि

pasta recipe

  • तिरंगा पास्ता बनाने के लिए तीन अलग-अलग रंगों के पास्ता को तैयार करना होगा।
  • सबसे पहले पास्ता को सामान्य तरीके से उबालकर तीन बराबर भागों में बांट लें।
  • रेड सॉस बनाने के लिए टमाटर और लाल शिमला मिर्च (शिमला मिर्च की रेसिपी) को उबाल कर पानी निथार लें और इसका पेस्ट बना लें।
  • एक पैन में प्याज भूनें और फिर इसमें तैयार रेड पेस्ट, ऑर्गेनो, चीज़, चिली फ्लेक्स, नमक डालें और अच्छी तरह पकाएं।
  • अब दूसरे पैन में मक्खन गरम करें, उसमें लहसुन, प्याज डालकर भून लें।
  • इसमें पालक के पेस्ट में नमक, ऑरगेनो, चीज और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह पकाएं। इस तरह आपकी ग्रीन सॉस बन जाएगी।
  • अब सफेद रंग की सॉस के लिए एक पैन में प्याज और लहसुन डालकर भूनें। मैदा डालकर रंग बदलने तक भून लें। इसमें दूध डालें और क्रीम तैयार कर लें।
  • अब आप इन तीनों अलग-अलग कलर की क्रीम में पास्ता डालें।
  • आपका तिरंगा पास्ता बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें: घर पर झटपट बनाएं दाल पास्ता, टेस्ट और हेल्थ दोनों में है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

तिरंगा पास्ता Recipe Card

स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर नाश्ते में पास्ता की अमेजिंग डिश को बना सकती हैं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :35 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 25 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 200
  • Cuisine: Italian
  • Author: Mitali Jain

सामग्री

  • पास्ता
  • 2 बड़े चम्मच पालक का पेस्ट
  • 1 बड़ा कटा हुआ प्याज
  • 2 क्यूब कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • 3-4 कली कटा हुआ लहसुन
  • 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1/2 छोटा चम्मच व्हाइट पेपर
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 3/4 छोटा चम्मच आर्गेनो
  • 2 बड़े पके टमाटर
  • 1 लाल शिमला मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 1 कप दूध

विधि

  • Step 1 :

    तिरंगा पास्ता बनाने के लिए तीन अलग-अलग रंगों के पास्ता को हम तैयार करेंगे। इसके लिए सबसे पहले पास्ता को सामान्य तरीके से उबाल लें और फिर तीन भागों में बांट लें।

  • Step 2 :

    अब हम सबसे पहले रेड सॉस बनाएंगे। इसके लिए, टमाटर और लाल शिमला मिर्च को उबाल कर पानी निथार लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन में प्याज भूनें और फिर इसमें तैयार रेड पेस्ट, ऑर्गेनो, चीज़, चिली फ्लेक्स, नमक डालें और अच्छी तरह पकाएं।

  • Step 3 :

    अब दूसरे पैन में मक्खन गरम करें, उसमें लहसुन, प्याज डालकर भून लें। पालक के पेस्ट में नमक, ऑरगेनो, चीज और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह पकाएं। इस तरह आपकी ग्रीन सॉस बन जाएगी।

  • Step 4 :

    अब सफेद रंग के लिए एक पैन में प्याज और लहसुन डालकर भूनें। मैदा डालकर रंग बदलने तक भून लें। अब दूध डालें और क्रीम तैयार कर लें।

  • Step 5 :

    अब आप इन तीनों अलग-अलग कलर की क्रीम में पास्ता डालें। अब एक प्लेट में तीनों कलर के पास्ता को सेट करें। आपका तिरंगा पास्ता बनकर तैयार है।